{"_id":"5c84005fbdec2213ef2d131d","slug":"191552154719-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान योजना में लापरवाही करने वालों की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान योजना में लापरवाही करने वालों की जांच की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इटावा। आयुष्मान योजना में लापरवाही की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर एक महिला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्बोधित प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में महिला ने सीएमओ कार्यालय में पात्रों का नाम दर्ज तक नहीं होने का आरोप लगाया हे।
पक्का बाग निवासी मधु अग्रवाल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि भारत सरकार ने स्वस्थ्य भारत की कल्पना करके आयुष्मान भारत का शुभारंभ किया गया। इसमें गरीबों को मुफ्त में इलाज के लिए सहायता दी जाती है। उन्होंने कहा कि अनेकों बार मुख्य चिकित्साधिकारी इटावा के कार्यालय गये। हम लोगों का नामांकन नहीं किया गया। जबकि हम लोग पात्र हैं। अंत में मुख्य चिकित्साधिकारी ने स्पष्ट मना कर दिया। उन्होंने कहा कि पात्रों को सरकारी योजना से जानबूझकर दूर रखा जा रहा है। प्रशासन के सौतेला व्यवहार के कारण पात्र लोग अभी भी वंचित है। जबकि अपात्र लोग प्रशासन से सांठगांठ करके इसका भरपूर लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान योजना में लापरवाही करने वालों की जांच की मांग
-पात्र महिला ने जिलाधिकारी को सौंपा प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन