फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   समर्थन मूल्य पर धान न खरीदने वालों पर दर्ज हो एफआईआर

समर्थन मूल्य पर धान न खरीदने वालों पर दर्ज हो एफआईआर

Fri, 23 Nov 2018 11:57 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
समर्थन मूल्य पर धान न खरीदने वालों पर दर्ज हो एफआईआर

विज्ञापन
भरथना (इटावा)। उप्र किसान सभा के महामंत्री मुकुट सिंह ने शुक्रवार को मंडी परिसर में धान की किसानों की समस्याओं को लेकर मंडी सचिव को ज्ञापन दिया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने मांग की कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद की गारंटी दे। घोषित समर्थन मूल्य पर खरीद न करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। उन्होंने किसानों से अपील की कि केंद्रों पर यदि उनका धान न खरीदा जाए तो डीएम को घेरें। उन्होंने बताया कि 29 व 30 नवंबर को दिल्ली में किसान मुक्ति मोर्चा का मार्च होगा।


उन्होंने कहा कि सरकारी क्रय केंद्रों पर किसान का धान नहीं खरीदा जा रहा है, जिससे उन्हें 400 से 500 रुपये प्रति क्विंटल का नुकसान हो रहा है। धान का मौजूदा समर्थन मूल्य भी नाकाफी है। स्वामीनाथन आयोग के अनुरूप सामान्य धान की सरकारी कीमत 2340 रुपये प्रति क्विंटल होनी चाहिए, जिसे देने का वादा भी मोदी सरकार ने किया था। वहीं बासमती, पी-10 आदि अच्छे व पतले धान का भाव 4000 से 5000 रुपये क्विंटल मिलना चाहिए।
विज्ञापन



प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह ने कहा कि डीएम की दिलचस्पी धान केंद्रों पर खरीद शुरू कराने और समर्थन मूल्य लागू कराने के बजाय खेतों में बचे धान के डंठल जलाने पर जुर्माना और जेल की धमकी देने में ज्यादा है। देश के 200 किसान संगठन संयुक्त रूप से 29-30 नवंबर को दिल्ली में किसान मुक्ति मोर्चा में मार्च करेगें। उन्होंने मांग की कि कृषि संकट पर संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए। इसके अलावा फसलों की लागत का डेढ गुना दाम, खरीद की गारंटी, किसानों की कर्जामुक्ति, सभी को रोजगार, सभी को सस्ता राशन, फ्री इलाज, शिक्षा, 5000 रुपये प्रति माह किसान पेंशन, कारगर फसल बीमा, ठेका खेती और कृषि क्षेत्र में 100 फीसदी एफडीआई की वापसी, पशु व्यापार पर पाबंदियां हटाने, आवारा पशुओं से फसल बचाने, महंगाई व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने जैसे मुद्दों को लेकर मार्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग पत्र देने वालों में अमर सिंह, रामप्रकाश, अनिशल दीक्षित, शिवराम सिंह, आपेन्र कुमार, रामकृष्ण, दुर्गविजय, सुरेश सिंह, रामऔतार सहित अन्य किसान नेता शामिल रहे।


-किसान सभा ने किसानों की समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed