फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   19 family hostage at Brick kiln

ईंट भट्ठे पर 19 परिवार बंधक

Tue, 23 Dec 2014 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 23 Dec 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
19 family hostage at Brick kiln
जसवंतनगर से सटे मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के मीठेपुर स्थित भट्ठा मालिक ने बांदा से मजदूरी करने आए 19 परिवारों को बंधक बना रखा है। बंधक बने परिवार के सदस्यों की संख्या बच्चों सहित 60 से अधिक बताई जा रही है। मजदूरों के परिजनों का आरोप है कि वे इटावा और मैनपुरी पुलिस से गुहार लगा रहे हैं। सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


बांदा जिले के थाना पैलानी के गांव खपटिया कला और जमालपुर थाना क्षेत्र के गांव लामा निवासी करीब 19 मजदूर परिवार को दो माह पहले एक ठेकेदार करहल थाना क्षेत्र के मीठेपुर कस्बा स्थित ईंट भट्ठा पर ले गया था। माहभर काम करने के बाद जब मजदूरों ने ठेकेदार से भुगतान के लिए संपर्क किया तो वह मौके पर नहीं गया।
विज्ञापन


भट्ठा मालिक ने मजदूरी देने से इनकार करते हुए कहा कि वह जहांगीर नामक ठेकेदार को सात लाख रुपये बतौर  मजदूरी दे चुका है। मजदूरी न मिलने पर मजदूरों ने काम करने से मना किया तो ईंट भट्टा मालिक ने बंधक बना लिया। इस बीच खपटिया कला निवासी मजदूर सहदेव किसी तरह वहां से भाग निकला और परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब सप्ताहभर पहले मजदूरों के परिजन इटावा एसएसपी डॉ. राकेश सिंह से मिले। एसएसपी ने जसवंतनगर थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए, लेकिन पुलिस ने गैर जनपद का मामला बता कर पल्ला झाड़ लिया।

बंधक बनाए गए खपटिया कला गांव निवासी मजदूर सहदेव सिंह की मानें तो वह ईंट भट्टे से निकले के बाद मीठेपुर चौकी पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस भट्ठे तक गई, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय भट्टा मालिक से मिलकर लौट आई।

सहदेव के मुताबिक भट्टे पर उसके बीवी-बच्चों के अलावा गांव के सुरेश, गेंदालाल, रामबहोरी, राममनोहर, राकेश, भूरा, धर्मपाल और धनीराम के परिवार सहित 19 परिवारों के करीब 60-70 लोग बंधक हैं।

सहदेव के मुताबिक उन्हें लेकर गांव से जो ठेकेदार आया था वह उन लोगों को दूसरे ठेकेदार के हवाले कर दिया और दूसरे ठेकेदार ने ईंट भट्ठा मालिक के हवाले। अब भट्ठा मालिक कह रहा है कि जब तक ठेकेदार उससे लिए रुपये वापस नहीं देगा, तब तक वह उन लोगों से काम करवाएगा।

सहदेव का आरोप है कि उनके परिजनों ने करहल थाने के साथ ही मैनपुरी एसएसपी से भी शिकायत की है, लेकिन वहां भी सुनवाई नहीं हुई।  दूसरी तरफ करहल पुलिस का कहना है कि दो दिन पूर्व कुछ लोग थाने आए थे। उन्होंने भट्ठा संचालक के खिलाफ शिकायत की थी, पर लिखित में नहीं दिया। इसके चलते अभी कार्रवाई नहीं की गई है।

इस संबंध में  इटावा एसएसपी इटावा डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि करीब सप्ताह भर पहले एक व्यक्ति उनके पास शिकायत लेकर आया था। उन्होंने जसवंतनगर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद कोई भी दोबारा नहीं आया। मामला मैनपुरी जिले से जुड़ा है।


खाने तक के लिए नहीं बचे पैसे
बंधक बनाए परिवार के रिश्तेदार पिछले दो दिनों से गांव मीठेपुर और करहल थाने के चक्कर काट रहे हैं। फोन पर राम बहोरी ने बताया कि अब उनके पास इतने पैसे भी नहीं बचे हैं कि वे लोग खाना भी खा सकें या फिर अब थाना करहल जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed