फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   184 Candidates Stay Away from B.Ed. Entrance Exam

Etawah News: बीएड प्रवेश परीक्षा से 184 ने बनाई दूरी

Sun, 31 May 2026 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
184 Candidates Stay Away from B.Ed. Entrance Exam
फोटो 28:: शहर के जीजीआईसी केंद्र से परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन

जिले के चार केंद्रों पर परीक्षा के लिए 1938 अभ्यर्थियों ने कराया था पंजीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी



इटावा। जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर रविवार को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो पालियों में संपन्न हुई। परीक्षा में पंजीकृत 1938 अभ्यर्थियों में से 1754 ने हिस्सा लिया, जबकि 184 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह जिले में करीब 90 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।



परीक्षा सुबह और दोपहर की दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह नौ बजे से शुरू हुई, जबकि अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना सुबह आठ बजे से ही शुरू हो गया था। केंद्रों के मुख्य द्वार पर सघन तलाशी और पहचान पत्रों की जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चली। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थी राहुल पाल ने बताया कि सामान्य ज्ञान के प्रश्न अपेक्षाकृत सरल रहे और उन्हें हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। हालांकि विज्ञान और रीजनिंग से जुड़े प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को काफी उलझाया। अभ्यर्थी अनामिका ने बताया कि कला और वाणिज्य वर्ग के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज और कर्म क्षेत्र महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 439 अभ्यर्थी उपस्थित और 41 अनुपस्थित रहे। राजकीय इंटर कॉलेज में 436 ने परीक्षा दी, जबकि 44 अनुपस्थित रहे। इस्लामिया इंटर कॉलेज में 452 अभ्यर्थी उपस्थित और 52 अनुपस्थित रहे। वहीं कर्म क्षेत्र महाविद्यालय में 427 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 47 अनुपस्थित रहे। कुल मिलाकर 1754 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 184 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed