फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   जीआरपी की तत्परता से यात्री की दोनों अंगूठी मिली

जीआरपी की तत्परता से यात्री की दोनों अंगूठी मिली

Sun, 17 Mar 2019 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
जीआरपी की तत्परता से यात्री की दोनों अंगूठी मिली
इटावा। जीआरपी स्टाप की तत्परता से कानपुर के रेल यात्री की रेल में छूट गईं बीस ग्राम की दो अंगूठी वापस मिल गईं। वह उसे जैकेट में रखकर भूल गए थे। इटावा आए यात्री को जीआरपी थाना प्रभारी रनवीर सिंह ने जैकेट और दोनों अंगूठी वापस कर दी। अंगूठी पाकर उनका चेहरा खिल गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चकेरी, कानपुर निवासी बिरजू चौरसिया पुत्र अवध प्रसाद चौरसिया मगध एक्सप्रेस से आरा से कानपुर आ रहे थे। कोच ए-1 की सीट नंबर 23 पर सफर के दौरान बिरजू ने गर्मी लगने पर पीली जैकेट उतार दी और उसी में अपनी दोनों अंगूठी उतार कर रख दी। ट्रेन के सुबह 5:46 बजे कानपुर पहुंचने पर वह प्लेटफार्म पर उतर गए। ट्रेन छूटने के बाद उन्हें याद जैकेट की याद आई तो वे परेशान हो गए।
विज्ञापन


टीसी को ट्रेन में जैकेट छूटने और उसमें दो अंगूठी होने की जानकारी देने के बाद जीआरपी इटावा को फोन किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ट्रेन में चल रहे जीआरपी के अलीगढ़ स्टाफ को पीली जैकेट और अंगूठी छूटने की जानकारी दी। ट्रेन के सुबह 7:53 बजे इटावा आने पर जैकेट और अंगूठी मिलने की जानकारी यात्री को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जानकारी मिलने पर यात्री ने राहत की सांस ली। बिरजू ने बताया दोनों अंगूठी करीब 20 ग्राम की है। इनकी कीमत करीब 70 हजार रुपये है। बताया वह कानपुर में दस्ताने (ग्सॅब्स) का कार्य करते हैं। उन्होंने जीआरपी स्टाफ का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed