फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   रोहित ने जीती डेढ़ हजार मीटर की दौड़ प्रतियोगिता

रोहित ने जीती डेढ़ हजार मीटर की दौड़ प्रतियोगिता

Fri, 23 Nov 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
रोहित ने जीती डेढ़ हजार मीटर की दौड़ प्रतियोगिता
इटावा। भरथना के जीडीएल इंटर कॉलेज में युवा कल्याण विभाग की ग्रामीण बालक/बालिका खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को वालीबॉल व डेढ़ हजार मीटर की दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
विज्ञापन


भरथना के ब्लाक प्रमुख मुख्य अतिथि हरिओम यादव ने 1500 मीटर बालक वर्ग की दौड़ को हरी झंडी दिखाई। रोहित कुमार ने 5.04 मिनट में दौड़ पूरी करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। राधाकिशन ने दूसरा तथा अनिल कुमार ने तृतीय स्थान पाया। समापन अवसर पर ब्लाक प्रमुख यादव ने विजेता खिलाड़ियों को विभाग की तरफ से पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को आज के परिवेश में शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद में हिस्सा लेने एवं योग करने को कहा।
विज्ञापन


वालीबॉल प्रतियोगता में नगला मोहन की टीम विजेता तथा बनामई की टीम उपविजेता रही। कार्यक्रम के संयोजक युवा कल्याण विभाग के प्रादेशिक विकास दल अधिकारी राजीव त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण किया और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रतियोगिता में सहयोग के लिए जीडीएल इंटर कालेज के प्रबंधक उम्मेद सिंह, प्रवीन कुमार, कमल कुमार, अंकुर कुमार, कृष्णदत्त एवं हेमंत कुमार का आभार जताया। उन्होंने बताया कि विकास खंड स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को जनपदस्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed