फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   इनामी बदमाशों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, गए सलाखों के पीछे

इनामी बदमाशों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, गए सलाखों के पीछे

Tue, 26 Sep 2017 10:19 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
इनामी बदमाशों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, गए सलाखों के पीछे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
एसएसपी वैभव कृष्ण के चार्ज ग्रहण करने के बाद उन्होंने इनामी बदमाशों पर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया। इसी का परिणाम है कि पांच शातिर अपराधियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जबकि पुलिस ने 15 हजार के एक इनामी बदमाश को एक मुठभेड में ढेर कर दिया। इसके अलावा काफी समय से फरार चल रहे 19 इनामी बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जिस समय एसएसपी ने इटावा जिले का चार्ज ग्रहण किया था। उस समय जिले में पांच हजार के ऊपर के इनामी बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर बने हुए थे। वह लगातार वारदात को अंजाम दे रहे थे। चार्ज ग्रहण करने के बाद एसएसपी ने इनामी बदमाशों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। उन्होंने थाना पुलिस को इनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने के कड़े निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने इनामी बदमाशों का धर पकड़ अभियान चलाया। इस अभियान के तहत 19 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया। पुलिस ने जब सख्ती बरती तो कुछ शातिर बदमाश जैसे नीलेश यादव के अलावा पुष्पेंद्र आदि ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। 12 हजार का इनामी बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तार के लिए जाल बिछाया और उसको पकड़ने के लिए घेराबंदी की तो झिदुआ पुल के पास पुलिस ने चार अगस्त को मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा 15 हजार का इनामी बदमाश सुंदर यादव भी पुलिस की पकड़ से दूर था। पुलिस उसकी भी तलाश में लगी थी। 17 सितंबर को सुंदर यादव ने चौबिया थाना क्षेत्र के गांव नगला कढोरी में फायरिंग की। पुलिस को इसकी भनक लगी तो उसकी घेराबंदी कर ली। अपने को घिरा देख उसने फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें उसकी मौत हो गई। एएसपी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पांच हजार से ऊपर की राशि वाले 26 इनामी बदमाश थे। जिसमें 19 को गिरफ्तार किया गया। जबकि छह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उन्होंने बताया कि 500 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक के 26 आरोपियों पर इनाम घोषित है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


- इनामी बदमाशों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, गए सलाखों के पीछे
- 15 हजार के एक इनामी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed