फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   18 women got sushma swaraj award

Etawah News: सशक्तीकरण की बनी मिसाल, 18 महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड

Mon, 20 Mar 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 20 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
18 women got sushma swaraj award
इटावा। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सशक्तीकरण और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 18 महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड दिया गया। अन्य महिलाओं व युवतियों को भी इसी तरह आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को भाजपा जिला कार्यालय पर प्रबुद्घ महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर कहा कि मिशन शक्ति अभियान अहम है। मोदी सरकार महिलाओं केे हित में कार्य कर रही है। केके कॉलेज अर्थशास्त्र की प्रवक्ता डॉ. पदमा त्रिपाठी को मिशन शक्ति के तहत जिले में कार्यक्रमों का आयोजन करने व बेहतरीन वक्ता के लिए, महिला ताईक्वांडो कोच नवीला को बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के गुर सिखाने और कई प्रतियोगिताओं में पदक जीतने के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

महिला किसान मंतरवती शाक्य को स्ट्राबेरी की खेती करने व महिलाओं को रोजगार से जोड़ने, समाजसेविका मांडवी मिश्रा को स्वच्छ भारत अभियान में जनपद में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया गया। उर्मिला शाक्य को ब्यूटी पार्लर का निशुल्क प्रशिक्षण देकर कई महिलाओं व युवतियों को रोजगार से जोड़ने, पल्लवी दुबे को कुपोषण से जंग में सहयोग, शिल्पी गुप्ता को योगा शिक्षिका के रूप में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स कमलेश शाक्य को कोरोना काल में सराहनीय कार्य व महिलाओं को जागरूक कर निपुण बनाने के लिए सम्मानित किया गया। समाजसेविका संगीता अग्रवाल को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने, डॉ. प्रीति पांडे को परिवार नियोजन, टीकाकरण और महिलाओं पर विशेष कहानियां लिखने के लिए सम्मान मिला है।
नमिता तिवारी को महिलाओं को विभिन्न कार्यक्रमों के लिए स्वावलंबी बनाने, सुशीला राजावत को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग करने, मंजू लता को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में सराहनीय कार्य पर सम्मानित किया गया। मीरा देवी को आशा के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने, सारिका चौहान को नामांकन में वृद्घि, छात्राओं को विद्यालय में प्रवेश दिलाने, ममता यादव को प्रताड़ित महिलाओं के निशुल्क केस लड़ने, चित्रा परिहार को परिवार परामर्श केंद्र में निशुल्क काउंसलिंग करने व महिला किसान मोना कुशवाहा को खेती के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, महिला मोर्चा के अभियान प्रभारी संजीव भदौरिया, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी व अभियानों के प्रभारी अनूप अवस्थी, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुप्रिया मिश्रा, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री प्रवीना पालीवाल, भाजपा नेत्री सुशीला चतुर्वेदी आदि महिलाएं उपस्थित रहीं। अध्यक्षता मोर्चा की जिलाध्यक्ष बिरला शाक्य ने व संचालन जिला कार्यकारिणी की जिला मंत्री डॉ.ज्योति वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed