फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   बैनामा के लिए अब नहीं जाना होगा भरथना

बैनामा के लिए अब नहीं जाना होगा भरथना

Wed, 30 May 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
बैनामा के लिए अब नहीं जाना होगा भरथना
इटावा। ताखा में बैनामा की सुविधा मिलने से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। अब तक इस क्षेत्र के लोगों को करीब 20-25 किमी दूरी तय करके भरथना जाना पड़ता था जिसकी कवायद नहीं करनी पड़ेगी। ताखा उप निबंधक कार्यालय में भरथना के सब रजिस्ट्रार गौरव वर्मा को प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा चकरनगर ब्लाक से एक लिपिक की तैनाती की गई है। स्थाई तैनाती तक यहीं व्यवस्था रहेगी। यहां जमीन की खरीद फरोख्त करने वालों को टोकन दिया जाएगा जिससे उन्हें दिए गए एक निर्धारित समय पर रजिस्ट्रार दफ्तर पहुंच कर औपचारिकताएं पूरी करनी होगी। क्षेत्र में रजिस्ट्री की सुविधा मुहैया होने से लोग प्रसन्न नजर आए।
विज्ञापन


अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ा स्वागत सम्मान समारोह
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के आगमन को लेकर आयोजित स्वागत समारोह में उस समय अफरा तफरी मच गई जब मंच पर कैबिनेट मंत्री के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष शिव महेश दुबे पहुंचे लेकिन मंच पर पड़ी कुर्सियों के सामने लगी नाम पट्टिका पर शिव महेश दुबे की कुर्सी का कोई स्थान ही नहीं था। आखिर शिव महेश दुबे को स्वयं ही कहना पड़ा कि जब उनके लिए कुर्सी ही नहीं है तो है रुककर क्या करेंगे। जब वह जाने लगे तो प्रशासन को अपनी गलती का एहसास हुआ। इसके बाद एक कुर्सी डाली गई, तब जाकर मामला शांत हुआ। मालाएं पहनाने में भी क्रम का ध्यान नहीं रखा गया। इसके बाद मंच पर बैठे नेताओं को ही संचालक को इशारा करना पड़ा।
विज्ञापन

समारोह को भाजपा जिला अध्यक्ष शिव महेश दुबे, सदर विधायक सरिता भदौरिया, भरथना विधायक सावित्री कठेरिया, सांसद प्रतिनिधि गोपाल मोहन शर्मा, मनीष यादव पतरे ने भी संबोधित किया। संचालन राजेंद्र अवस्थी एड. ने किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल राज वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, मंडल महामंत्री संजू बाबू शाक्य, जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, अपरजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी ताखा सत्यप्रकाश, तहसीलदार ताखा रामनयन, उपमहानिरीक्षक रामशंकर, सहायक महानिरीक्षक हाकिम सिंह, प्रभारी उपनिबंधक ताखा गौरव वर्मा, क्षेत्राधिकारी चकरनगर, थानाध्यक्ष ऊसराहार योगेंद्र शर्मा सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुनाल तिवारी बने पहले खरीददार
ताखा में उप निबंधक कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद तुरंत ही एक बैनामा किया गया। ताखा के दीग निवासी कुनाल तिवारी ने इसी गांव के सर्वेश कुमार पुत्र यदुवीर नारायण से जमीन खरीदी जिसमें 4150 रुपये के स्टाम्प लगाए गए। उक्त बैनामा को नंद कुमार नंदी ने स्वयं ही कुनाल तिवारी को देते हुए बधाई दी।

सब ट्रेजरी कार्यालय खोलने की मांग
समारोह में संचालन कर रहे राजेंद्र अवस्थी ने क्षेत्र के लोगों की ओर से प्रदेश सरकार के मंत्री से ताखा तहसील में सब ट्रेजरी कार्यालय खुलवाने की मांग करते हुए कहा कि इस क्षेत्र के लोग बैनामा तो ताखा में करवा सकते हैं, लेकिन उन्हें स्टांप खरीदने के लिए भरथना, इटावा जाना पड़ेगा। जिसमें रुपये लेकर चलने में जोखम भी है। इसलिए ताखा तहसील में ही सब ट्रेजरी कार्यालय एवं सुरक्षा के लिए एक चौकी खुलवाई जाए।







फोटो नंबर 49- ताखा मॉडल तहसील में आयोजित समारोह को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी।
फोटो नंबर 50- उप निबंधक कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर पहला बैनामा कराने आए क्रेता को बैनामा सौंपते कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी साथ में सदर विधायक व अन्य।
टोकन व्यवस्था से 15 मिनट में होगा बैनामा: नंद गोपाल


बैनामे के लिए अब नहीं जाना होगा भरथना
20-25 किमी दूरी का बचेगा आवागमन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed