{"_id":"5b0ec4634f1c1b9c6e8b55b6","slug":"171527694435-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिभोली पुल के पिलर में दरार की जांच को डीएम ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिभोली पुल के पिलर में दरार की जांच को डीएम ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाई
Updated Wed, 30 May 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। लखना-चकरनगर मार्ग पर बने यमुना नदी के डिभौली पुल के एक पिलर में दरार के मामले में डीएम ने पीडब्लूडी व सेतु निगम के अधिकारियों की तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी ने पुरानी दरार होना बताया है। हालांकि अधिक संख्या में भारी वाहनों के निकलने से खतरा भी बताया गया है।
पिलर में दरार के मामले में एसडीएम चकरनगर बृजपाल ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जांच किसी तकनीकी कमेटी से कराने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने तीन सदस्यीय कमेटी को जांच करने के लिए गठित किया। जांच कमेटी में पीडब्ल्यूडी विभाग के अधीक्षण अभियंता रामेश्वर सिंह व अधिशासी अभियंता सीडी 1 वेदनरायन, सेतु निगम के सहायक अभियंता आरबी सिंह शामिल हैं। तीन सदस्यीय कमेटी ने बुधवार दोपहर बाद मौके पर पहुंचकर उक्त पांच नंबर पिलर की दरार की जांच की। जांच टीम के सदस्य वेद नारायण ने बताया कि निर्माण के समय शटरिंग आदि लगाते समय दरार आ गई होगी। इससे कोई खतरा नहीं है। उपजिलाधिकारी चकरनगर बृजपाल ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी को अवगत करा दिया है। फिलहाल मध्यप्रदेश से आने वाले भारी वाहनों को चकरनगर से उदी मार्ग होकर इटावा भेजा जाएगा। चकरनगर के चौराहे के पास जो पेड़ आदि भारी वाहनों के निकलने में समस्या थे उसको साफ करा दिया गया है। भारी वाहन चकरनगर से उदी होकर इटावा की ओर भेजे जा रहे हैं।
पिलर की जांच को डीएम ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाई
चकरनगर से भारी वाहनों को उदी से इटावा की ओर भेजा जाएगा