{"_id":"59d8e0014f1c1b60678b48bc","slug":"171507385345-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा निकाय चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी: गोपाल यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा निकाय चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी: गोपाल यादव
Updated Sat, 07 Oct 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर12- जिला पंचायत सभागार में मासिक बैठक को संबोधित करते पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू।
प्रदेश में अराजकता का माहौल : गोपाल
सपा की बैठक में निकाय चुनाव पर की गई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। जिला पंचायत सभागार में शनिवार को हुई समाजवादी पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस मौके पर नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पार्टी का दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। बैठक में नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव को रणनीति बनाने पर जोर दिया गया।
पूर्व सांसद राम सिंह शाक्य ने कहा कि सपाइयों ने ईमानदारी से काम किया तो देश की सत्ता उनके हाथ में होगी। साथ ही कहा कि पार्टी के हित में और देश के हित में अखिलेश जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि सम्मान मिलना बंद हो तो भितरघात भी बंद हो जाए। कहा कि जो लोग भितरघात करके आते हैं उनका सबसे ज्यादा सम्मान होता है। एमएलसी राकेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद सभी में यही होड़ लगी हुई है कि पैसा कैसे कमाया जाए। भाजपा सरकार में अपहरण कांड फिर से शुरू हो गए हैं। ऐसे में लोग अब सपा सरकार को याद करने लगे हैं।
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। कहा पार्टी आमजनमानस की लड़ाई तहसील और थाना से लेकर संसद तक लड़ेगी। साथ ही कहा कि पार्टी निकाय चुनाव वार्ड स्तर तक साइकिल चुनाव चिह्न पर पूरी ताकत से लड़ेगी। कहा कि पार्टी के सक्रिय सदस्य सभासद पद के लिए अपना आवेदन पार्टी कार्यालय पर जमा करा दें। कहा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने तथा संचालन राकेश यादव ने किया। बैठक में पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, श्रीकृष्ण यादव, रवीन्द्र श्रीवास्तव, दयाराम प्रजापति, कुलदीप गुप्ता संटू, कमलेश कठेरिया, चंदन सिंह बघेल, रतन चौधरी, हरिओम यादव, विमल भदौरिया, राजीव यादव, अजय यादव, मुबारक अंजुम, नफीसुल हसन अंसारी, रतन चौधरी आदि मौजूद रहे।