फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   1630 teams will go home to feed Filaria medicine

1630 टीमें घर-घर जाकर खिलाएंगी फाइलेरिया की दवा

Thu, 21 Nov 2019 05:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
1630 teams will go home to feed Filaria medicine
फाइलेरिया से मुक्ति के लिए सरकार की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक जिले के 16 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य है। 1630 टीमें घर-घर पहुंचकर दवा खिलाएंगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि फाइलेरिया क्यूबलेस मच्छर के काटने से होता है। ये मच्छर गंदे पानी में पनपता है। पहले चरण में 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक शहर इटावा, ब्लॉक जसवंतनगर, महेवा, बसरेहर तथा भरथना में दवा खिलाई जाएगी। दूसरे चरण में 16 से 24 दिसंबर तक ब्लॉक सैफई, बढ़पुरा (उदी), चकरनगर, तथा ताखा ब्लॉक में फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी। दो साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बीमार लोगों को फाइलेरिया की दवा नहीं खिलाई जाएगी।
विज्ञापन

2 से 5 साल तक के बच्चों को डीईसी की एक गोली 100 ग्राम की तथा एल्बेंडाजोल की एक गोली 400 ग्राम की खिलाई जाएगी। इसी प्रकार 5 से 15 वर्ष तक बच्चों को डीईसी की दो गोली 200 ग्राम की तथा एल्बेंडाजोल की एक गोली 400 ग्राम की तथा 15 वर्ष से ऊपर तक के लोगों को डीईसी की तीन गोली 300 ग्राम तथा एल्बेंडाजोल की एक गोली 400 ग्राम की खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के सदस्य सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक घर-घर पहुंचकर अपने सामने परिवार के स्वस्थ्य लोगों को दवा खिलाएंगे। दवा खाने के बाद किसी को चक्कर आते हैं उल्टी अथवा घबराहट होती है तो परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। ऐसा होने पर समझ लें कि दवा खाने वाले व्यक्ति के शरीर में माइक्रोफाइलेरिया मौजूद है।

दवा खिलाने के लिए 1630 टीमें और निगरानी के लिए 280 लोग लगाए गए हैं। एसीएमओ डॉ. बीएल, डिप्टी सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. श्रीनिवास, डिप्टी सीएमओ डॉ. अवधेश यादव तथा डिप्टी सीएमओ डॉ. महेश चंद्रा को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed