{"_id":"5c4a01f3bdec22556767f57d","slug":"161548354035-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्राएं व उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हुई सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी छात्राएं व उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हुई सम्मानित
विज्ञापन
इटावा। जीजीआईसी में गुरुवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र नाथ शुक्ला ने मेधावी छात्राओं व उत्कृष्ट कार्य करने वाली अन्य महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी/डिप्टी कलेक्टर अबुल कलाम ने कहा कि सभी लोग बेटियों के साथ कोई भेदभाव न करें। उन्होंने कहा कि कोई महिला या लड़की किसी प्रकार की हिंसा से पीड़ित हो तो वह 181 नंबर पर काल कर सकती है। जिला चिकित्सालय में वन स्टाप सेंटर स्थापित किया गया है। वहां काउंसिलिंग कर पीड़ित को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
इस अवसर पर जीजीआईसी प्रधानाचार्या अंजूश्री, जीआईसी प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार, पूरन सिंह पाल, शशी, ज्योति वर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में ग्रेसी सिंह, शांभली चौहान, दीपाली, प्रज्ञा, दीपांजली यादव, आंचल गुप्ता, नुसरत जहां, एथलैटिक कीर्ति बघेल, हनी उपाध्याय, बैडमिंटन खिलाड़ी श्रत्या वर्मा, स्वच्छागृही हेमलता, खंड प्रेरक रश्मि बाथम, प्रधान हरिहरपुरा राधा देवी, महेवा निर्मला देवी, ग्राम पंचायत अधिकारी नेहा दीक्षित, सुपरवाइजर बाल पुष्टाहार विभाग सुमन लता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेखा यादव आदि को सम्मानित किया गया। संचालन ऊषा यादव ने किया।