{"_id":"5bf99cb2bdec22415d4596d1","slug":"161543085234-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर काम करते समय किसान की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर काम करते समय किसान की हार्ट अटैक से मौत
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
इकदिल (इटावा)। इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला हिमंचल में शनिवार सुबह खेत पर काम करते समय एक किसान को दिल का दौरा पड़ गया। परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी।
परिजनों ने बताया कि आलू की फसल में नुकसान हुआ था। इससे काफी कर्जा हो गया था और वह इससे परेशान थे। नगला हिमंचल गांव के बृज किशोर (64) शनिवार सुबह खेत गए थे। परिजनों के मुताबिक, वहां काम करते समय उनके सीने में तेज दर्द उठा और वह गिर पड़े। आसपास काम कर रहे लोगों ने देखा तो जानकारी उनके परिजनों को दी।
परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेटे दाताराम व व मनोज ने बताया कि उन्हें पिछले दो साल से आलू की फसल में लगातार घाटा हो रहा था। इसके लिए कर्जा भी ले रखा था। कर्ज चुकाने के लिए काफी परेशान रहते थे। उन्होंने कितना कर्ज लिया था, इसकी जानकारी बेटे नहीं दे सके। पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया। इधर, एसडीएम सिद्धार्थ सिंह का कहना है कि इकदिल में किसान की हार्टअटैक से मौत की जानकारी नहीं मिली। वहां के लेखपाल से बात भी हुई थी। पड़ताल कर रहेे हैै।
विज्ञापन
-परिजनों के मुताबिक, आलू की फसल में घाटा होने से थे परेशान
अमर उजाला ब्यूरो