{"_id":"5bf6f9d3bdec224171674873","slug":"161542912467-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बिधूना मार्ग के नगला छिरियरन गांव के पास बेकाबू बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका दूसरा साथी घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे के बाद ड्राइवर बस लेकर फरार हो गया।
नगला चित्त गांव में रहने वाले मनोज कुमार का 27 वर्षीय पुत्र मोनू गुरुवार की शाम को बाइक से ट्रैक्टर के लिए डीजल लेने के लिए आ रहा था। उसके साथ अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव नगला विघि निवासी अखिलेश कुमार भी था। दोनों गांव नगला छिरियन के पास पहुंचे तभी तेजी से आ रही बस से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे।
बाइक चला रहे मोनू ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस को भगा ले जाने में सफल रहा। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक भरथना भोलू सिंह भाटी मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी भिजवाया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई भेजा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक भोलू सिंह भाटी ने बताया कि हादसे के बाद चालक बस को भगा ले गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।