{"_id":"6099750b8ebc3efbef7422b6","slug":"16-weapons-seized-from-aslah-shop-closed-for-seven-years-etawha-news-knp627731526","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल से बंद असलाह की दुकान से 16 शस्त्र बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात साल से बंद असलाह की दुकान से 16 शस्त्र बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर (इटावा)। लखना में सात वर्ष से बंद असलहा की दुकान में 16 असलहे प्रशासन को मिले हैं। इसमें एक बंदूक का दुकान के रजिस्टर में कोई रिकार्ड नहीं है। बंदूक को मजिस्ट्रेट ने अवैध माना है। सभी असलहे बकेवर थाने के मालखाने में रखवाकर दुकान का लाइसेंस निरस्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पंचायत चुनाव के दौरान बकेवर थाना पुलिस ने लाइसेंसी असलहे जमा कराए थे। इसमें पुलिस को पता चला था कि लखना में माहेश्वरी मुहाल स्थित मैसर्स पान कुंवर चौहान की दुकान 2014 से बंद है। दुकान में कई लाइसेंसी असलहे जमा हैं। कुछ ऐसे असलहे भी होने की आशंका जताई गई, जिनके रिकार्ड नहीं हैं।
तहसीलदार भरथना हरिश्चंद्र और सीओ विजय सिंह ने सोमवार को दुकान खुलवा कर जांच की। जांच में पता चला कि दुकान के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं करवाया गया है। अनुज्ञापी अरविंद सिंह चौहान की मृत्यु हो चुकी है। ऐसे में दुकान पर असलहे रखना विधिसंगत नहीं है। दुकान में 16 असलहे मिले। इसमें 15 असलहे वर्ष 2002 से 2014 के बीच रखे गए थे। एक दोनाली बंदूक का विवरण रजिस्टर मे नहीं मिला। अधिकारियों ने उसे अवैध माना है। सभी 16 असलहे बकेवर थाने के माल खाने में रखवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
तहसीलदार ने बताया कि शस्त्र रजिस्टर से मिलान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दुकानदार का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है। तहसीलदार ने बताया कि दुकान से 14 अदद 12 बोर इकनाली बंदूक, दो 12 बोर की दुनाली बंदूक मिलीं हैं।