फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   16 thousand people suffer daily from train only 500 corona test

Etawah News: 16 हजार यात्रियों का आवागमन, जांचें सिर्फ 500

Sun, 16 Apr 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 16 Apr 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
16 thousand people suffer daily from train only 500 corona test
इटावा। चिकित्सा विश्वविद्यालय में तीन दिन पहले दो कोरोना के मरीज मिलने के बावजूद शहर के सार्वजनिक स्थानों पर जांच के नाम पर खानापूरी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के दावे के अनुसार ही प्रतिदिन रेलवे स्टेशन पर आवागमन करने वाले लगभग 16 हजार यात्री हैं। लेकिन सिर्फ 500 जांचें ही हो रही हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से ही अकेले प्रतिदिन लगभग 16 हजार यात्रियों का आवागमन रहता है। वहीं रोडवेज बसों से भी प्रतिदिन चार से पांच हजार यात्री आते जाते हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शासन स्तर से भले ही आदेश पर आदेश किए जा रहे हों, लेकिन स्थानीय स्तर पर अधिकारी सिर्फ कागजी घोड़े दौड़ाकर खानापूर्ति कर रहे हैं। बस स्टैंड पर शनिवार को भी टीम नजर नहीं आई। वहीं रेलवे स्टेशन पर भी दोपहर करीब 12 बजे टीम नदारद रही। हालांकि बताया गया कि टीम आती है और सैंपलिंग भी करती है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना के अनुसार जंक्शन स्टेशन पर 64 जोड़ी ट्रेनें रुकतीं हैं और रोजाना करीब 16 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। कोरोना के केस निकलने से चिंता सभी को सता रही है। सैंपलिंग टीमें कभी आतीं हैं कभी नहीं। शनिवार को भी टीम रेलवे स्टेशन पर नहीं दिखाई दी। एआरएम डीएम सक्सेना ने बताया कि बस अड्डे पर उन्हें कई दिनों से सैंपलिंग टीम नजर नहीं आई। आती भी है या नहीं। बात बस अड्डे से आवागमन करने वाले यात्रियों की करें तो रोजाना करीब तीन हजार लोग आवागमन कर रहे हैं। जबकि अभी पीक समय नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेलवे स्टेशन, बस अड्डा समेत सात टीमें शहर में व जिले में ब्लाक स्तर पर 18 टीमें एंटीजन किट से कोरोना की जांच कर रहीं हैं। इनकी ड्यूटी सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक रहती है। जबकि कोरोना की एंटीजन जांच जिला अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में अलग कक्ष में व आरटीपीसीआर जांच नई बिल्डिंग में होती है। रोजाना 30 से अधिक आरटीपीसीआर जांच हो रही है। टीमें नहीं पहुंची इसकी जानकारी करते हैं कि टीम के सदस्य क्यों नहीं गए। - डॉ.बीएल संजय, नोडल अधिकारी/एसीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed