फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   16 newly infected were found, 9 patients became healthy, 115 active

16 नए संक्रमित मिले,9 मरीज हुए स्वस्थ्य,115 सक्रिय

Tue, 08 Jun 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
16 newly infected were found, 9 patients became healthy, 115 active
इटावा। मंगलवार को जिले में तीन महिलाओं समेत 16 नए लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें तीन शहर व 13 ग्रामीण क्षेत्र के हैं। इनमें एक व्यक्ति ने एक जून को, तीन लोगों ने छह जून को एवं 12 लोगों ने सात जून को कोरोना जांच कराई थी।
विज्ञापन

नए संक्रमित मिलने के बाद जिले में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 13860 हो गई है। दूसरी ओर नौ मरीज स्वस्थ हुए, इस प्रकार अब तक 13458 मरीज ठीक हो चुके हैं। राहत की बात ये है कि इलाज के दौरान किसी मरीज की मौत नहीं हुई। हालांकि अब तक जिले में 287 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। इस समय 115 सक्रिय केस हैं।
विज्ञापन

जून माह में आठ दिन से जिले में 20 से कम कोरोना संक्रमित मिलने का क्रम बरकरार है। इस दौरान 79 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 19 महिलाएं शामिल हैं। आठ दिनों में चौथी बार दस या इससे अधिक संक्रमित मिले हैं। आठ दिनों में 176 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि पांच मरीज दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3554 सैंपल लिए गए
जिले में मंगलवार को 3554 सैंपल लिए गए। इनमें 1951 एंटीजन एवं 1603 आरटीपीसीआर से सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 6 लाख 49 हजार 765 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed