फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   1531 migrants arrived by six trains

तीन ट्रेनों से आए 357 प्रवासी

Thu, 21 May 2020 08:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
1531 migrants arrived by six trains
1531 प्रवासी बृहस्पतिवार को छह ट्रेनों से इटावा स्टेशन से उतरे। इसमें 136 इटावा और अन्य दूसरे जिलों के हैं।
विज्ञापन

जिले के प्रवासियों को श्रुति ग्लोबल निजी स्कूल और अन्य जनपदों के प्रवासियों को नुमाइश पंडाल से उनके जिलों में भेजा गया।
दोपहर 12 बजे दो ट्रेनें स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचीं। सुबह 9:33 बजे दिल्ली से आई ट्रेन से 27 प्रवासी इटावा स्टेशन पर उतरे। इसके बाद ये ट्रेन वाराणसी के लिए रवाना हो गई।
11: 51 बजे अहमदाबाद से आई दूसरी ट्रेन स्टेशन पर पहुंची। इससे 194 प्रवासी उतरे। गाड़ी संख्या-09553 (अहमदाबाद से फैजाबाद) दोपहर 1:55 बजे आई बाद रेलवे प्रशासन,
विज्ञापन

जीआरपी एवं आरोईएफ के सहयोग से 246 प्रवासी उतारे गए जिन्हें सकुशल जिला प्रशासन को सुपुर्द किया गया। गाड़ी 14:48 बजे -09555 (अहमदाबाद से प्रयागराज) से 570 श्रमिक तथा शाम 4 बजे गाड़ी संख्या-09563(मोरवी से जौनपुर) श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 358 प्रवासी उतारे गए। इन सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सभी यात्री दूसरे जिलों के थे। उन्हें बसों से नुमाइश पंडाल भेजा गया। एसडीएम सदर सिद्धार्थ ने बताया कि सभी श्रमिकों को भोजन, पानी और उनके बच्चों को दूध दिया गया। इसके बाद प्रवासियों को बसों से उनके जिलों के भेज दिया गया।
एसडीएम ने बुधवार रात में भी एक ट्रेेन आई थी। इसमें 136 प्रवासी जिले के थे। इन सभी को श्रति ग्लोबल स्कूल में भेजकर सैंपल लिए गए। इसके बाद होम क्वारंटीन रहने की सलाह देकर घरों को भेज दिया गया।

इनसेट
फ़ोटो संख्या 06: भरथना रेलवे स्टेशन पर खड़ी श्रमिक स्पेशल ट्रेन की निगरानी करते जीआरपी चौकी इंचार्ज नकुल सिंह।
भरथना में रोकी गईं श्रमिक स्पेशल ट्रेन
भरथना स्टेशन पर गुरुवार को श्रमिक स्पेशल ट्रेन रोकी गईं। 10:18 बजे ट्रेन गुजरात से आई ट्रेन करीब 50 मिनट, इसके बाद आई दूसरी ट्रेन करीब 10 मिनट रोकी गई। ट्रेनों में सवार प्रवासी नीकेश व अनीश ने बताया कि वे लोग गुजरात से बिहार जा रहे हैं। जीआरपी चौकी इंचार्ज नकुल सिंह ने बताया कि गुजरात व अन्य प्रांत से आने वाली श्रमिक स्पेशल में यात्रियों को भोजन आदि व्यवस्था के चलते रोका गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed