{"_id":"5bf845c8bdec2241836ba971","slug":"151542997448-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या की विशाल धर्मसभा में बढ़चढ़कर हिस्सा लेगा बजरंग दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या की विशाल धर्मसभा में बढ़चढ़कर हिस्सा लेगा बजरंग दल
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
इटावा। 25 नवंबर को अयोध्या में होने वाली विशाल धर्मसभा में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल इटावा भी बढ़.चढ़कर सहभागिता लेगा। यह जानकारी बजरंग दल के सहसंयोजक अनुराग भदौरिया ने दी ।
उन्होंने कहा कि बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता पिछले 10 दिनों से विभिन्न स्थानों पर बैठक करके लोगों को अयोध्या में होने वाली इस धर्मसभा के बारे में जागरूक कर रहे हैं। इटावा से लगभग 15 बसों से परिषद के कार्यकर्ता 24 नवंबर की शाम पांच बजे प्रस्थान करेंगे।
ये बसें अलग-अलग स्थानों से चलेंगी। बढ़पुरा ब्लॉक से एक बस, चकरनगर से एक बस, बकेवर से एक, भरथना से दो, बसरेहर से एक , ताखा से एक, जसवंतनगर से दो, बसरेहर से एक, इटावा में शिशु मंदिर मोती झील से एक, कृष्णा होटल तकिया से एक, रेलवे स्टेशन से एक, फर्रुखाबाद फाटक से एक और नौरंगाबाद चौकी से एक बस अयोध्या को प्रस्थान करेगी। परिषद की ओर से प्रांतीय धर्म प्रसार सह प्रमुख अवधेश भदौरिया को इस यात्रा का प्रभारी और अनुराग भदौरिया को यात्रा का सह प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
-बजरंग दल के सह संयोजक ने दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो