{"_id":"59da52504f1c1bd8538b64c4","slug":"151507480144-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं सुलझ रही अज्ञात युवतियों की हत्या की गुत्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं सुलझ रही अज्ञात युवतियों की हत्या की गुत्थी
Updated Sun, 08 Oct 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बकेवर।
सहसों थाना क्षेत्र के क्वारी नदी पुल के नीचे मिली युवतियों के शवों की पहचान में लगी पुलिस से उनके हत्यारे अभी तक दूर हैं। युवतियों की हत्या किसने और क्यों की इस ओर पुलिस का कोई ध्यान नहीं है। पहचान के लिए पुलिस को डीएनए रिपोर्ट का इंतजार है।
सहसों थाना क्षेत्र में बीती 12 सितंबर को क्वारी नदी पुल के नीचे पानी में दो युवतियों के शव मिले थे। उनकी हत्या करके शव लेकर पानी में फेंके गए थे। युवतियों की हत्या का मामला सुलझाना सहसों थाना पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। पहचान का मामला एक बार उलझने के बाद पुलिस ने उनकी पहचान के लिए बकेवर के नसीरपुर बोझा गांव से छह माह से गायब युवतियों के शवों का दावा करने वाले परिजनों के ब्लड के सैंपल डीएनए परीक्षण के लिए भेजे हैं।
करीब एक महीना बीतने के बाद पुलिस अभी केवल युवतियों के शवों की पहचान तक उलझी हुई है। अगर शव नसीरपुर बोझा की युवतियों के ही निकले तो ये सवाल खड़ा होता है कि आखिर छह माह तक दोनों युवतियां कहां और किसके पास थीं। फिर छह माह बाद उनकी हत्या कहीं अन्य जगह करके उनके शवों को घर के पास लाकर क्यों फेंका गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, स्लाइड रिपोर्र्ट में दोनों युवतियों के साथ हत्या से पहले किसी प्रकार के बलात्कार होने की पुष्टि नहीं हुई है। जिससे एक सवाल और खड़ा होता है कि फिर आखिर युवतियों की हत्या क्यों की गई। पुलिस का कहना है कि डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही युवतियों की शिनाख्त हो पाएगी।
विज्ञापन
- नहीं सुलझ रही युवतियों की हत्या की गुत्थी
- पुलिस को है डीएनए परीक्षण रिपोर्ट का इंतजार
फॉलोअप