फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   परीक्षा में कम नंबर आने के डर से किशोर ने की खुदकुशी

परीक्षा में कम नंबर आने के डर से किशोर ने की खुदकुशी

Tue, 26 Sep 2017 10:19 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा में कम नंबर आने के डर से किशोर ने की खुदकुशी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरथना।
थाना क्षेत्र के मल्हौसी गांव में परीक्षा में कम नंबर आने के डर से किशोर ने सोमवार देर रात फांसी लगा ली। शव के पास सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव निवासी हरगोविंद तिवारी उर्फ संजय का बेटा रजत तिवारी(13) नगर के शुक्ला गंज स्थित स्कूल में कक्षा सात छात्र था। त्रैमासिक परीक्षा में कम अंक आने पर वह परेशान था। उसे डर था कि अर्धवार्षिक परीक्षा में भी उसके कम अंक आएंगे। इसी भय से उसने फांसी लगा ली। घटना के समय वह घर पर अकेला था। बड़ा भाई शिवम में खेतों पर था और मां-बाप लखनऊ गए थे। खेत से लौटने पर शिवम ने पिता को सूचना दी।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि वह पत्नी ममता देवी के कैंसर के इलाज के लिए लखनऊ दवा लेने गए थे। रात करीब आठ बजे उनकी रजत से बात हुई थी। इसके कुछ समय बाद ही उसने खुदकुशी कर ली। मंगलवार सुबह शव का अंतिम संस्कार किया गया। एसएसपी के आदेश पर एसडीएम, राजमणि मिश्रा, सीओ विकास जायसवाल, तहसीलदार भरथना जयकरन व एसएसआई गुलाब सिंह ने दफनाए गए शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
पढ़ाई की वजह से कर रहा हूं आत्महत्या...
मम्मी पापा मैं अपनी मौत का खुद जिम्मेदार हूं। मुझे माफ करना। मैं अपनी मौत पढ़ाई की वजह से कर रहा हूं, क्योंकि मेरे पेपर चल रहे हैं। मेरे स्कूल में 7, 8 तारीख को पैरेंट्स मीटिंग होगी। और मेरे कम नंबर आएंगे। मैं आपको दुबारा नहीं मिलूंगा। इसलिए मैंने आपको फोन किया था। मैं मरने से पहले अपने मम्मी पापा से बात कर लूं। मैं तो आपके लखनऊ जाने से पहले स्कूल भी नहीं जाना चाहता था। ताकि आप दोनों को एक बार देख लूं।

- कम नंबर आने के डर से किशोर ने दी जान
- भरथना के मल्हौसी गांव का मामला, शव के पास मिला सुसाइड नोट
















फोटो नंबर 22 - किशोर रजत तिवारी का फाइल फोटो
फोटो नंबर 23- भरथना के मल्हौसी में किशोर की मौत पर रोते पिता हरगोविंद तिवारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed