{"_id":"58d9504a4f1c1b447763e392","slug":"150-aproch-road-will-be-constructed","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 संपर्क मार्ग होंगे दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
150 संपर्क मार्ग होंगे दुरुस्त
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 27 Mar 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली चौराहे के पास सड़क पर गड्ढा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 जून तक जिले की 150 क्षतिग्रस्त सड़कें दुरुस्त हो जाएंगी। मुख्यमंत्री योगी का फरमान जिले में भी दौड़ता दिख रहा है। पीडब्ल्यूडी ने काम को अंजाम तक पहुंचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। विभाग के जेई गांव-गांव जाकर गड्ढे वाली सड़कों का सर्वे कर रहे हैं। 3 अप्रैल तक इनके निर्माण के प्रस्ताव मुख्य अभियंता को भेज दिए जाएंगे। विभागीय अफसरों का कहना है कि निर्धारित अवधि तक काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सपा सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गृह जिले में सड़कों के निर्माण पर काफी रकम खर्च की गई। इसके बावजूद हाईवे से गांव तक जाने वाले कई संपर्क मार्गों पर गड्ढे हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग खुद इसे स्वीकार कर रहा है। जिले में डामरयुक्त सड़क निर्माण के लिए विभाग की चार यूनिट मौजूद हैं। जिन पर ब्लाकवार आवंटित क्षेत्र में सड़क निर्माण की जिम्मेदारी है। प्रांतीय खंड, निर्माण खंड, निर्माण खंड एक और निर्माण खंड तीन यूनिटों के जरिये ही सड़कों का निर्माण होता है। अब मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने 15 जून तक यूपी की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का फरमान जारी किया तो पीडब्ल्यूडी विभाग इस काम को पूरा करने में जुट गया है। विभाग जिले से गुजरने वाले स्टेट हाईवे, मुख्य जिला मार्ग (एमडीआर), अन्य जिला मार्ग (ओडीआर) और ग्रामीण संपर्क मार्गों की हालत का जायजा ले रहा है।
विज्ञापन
इन पर है कार्य की जिम्मेदारी
प्रांतीय खंड इकाई: इसके पास सैफई और जसवंतनगर ब्लाक क्षेत्रों की जिम्मेदारी है। एक्सईएन एके सिंह का कहना है कि स्टेट हाईवे इटावा से सैफई फोरलेन हो चुका है। एमडीआर कोई है नहीं, ओडीआर के तहत 20 मार्ग आते हैं, जो पैचलेस हैं। सभी 8 जेई को सर्वे कार्य पर लगाया है। करीब 38 संपर्क मार्गों को गड्ढामुक्त करना है।
विज्ञापन
निर्माण खंड तीन: इसके अधीन भरथना व महेवा ब्लाक की सड़कें हैं। एक्सईएन नरेश कुमार के मुताबिक क्षेत्र में कोई स्टेट हाईवे नहीं है। ओडीआर और एमडीआर के कुल 17 मार्ग पैचलेस हैं। महेवा के 178 व भरथना के 227 संपर्क मार्ग मिलाकर 405 संपर्क मार्गों में से करीब 48 को गड्ढामुक्त करना है। इनमें भरथना के 6 और महेवा के 42 संपर्क मार्ग शामिल रहेंगे। अधिशाषी अभियंताओं का मानना है कि सभी मार्गों का निर्माण कार्य 15 जून तक पूर्ण करा लिया जाएगा। जिले में कुल 8 ब्लाक क्षेत्र हैं। इस लिहाज से मुख्यमंत्री योगी के फरमान को पूरा करने के लिए करीब डेढ़ सौ संपर्क मार्गों को गड्ढामुक्त करना है।
वर्जन
अभी डिटेल बना रहे हैं। तीन अप्रैल तक प्रस्ताव मांगे गए हैं। सभी एक्सईएन को भेज दिए गए हैं। तीन-चार दिन लगेंगे। सभी प्रस्ताव प्रमुख अभियंता कार्यालय को उपलब्ध करा दिए जाएंगे। जिले में स्टेट हाईवे, एमडीआर व ओडीआर लगभग सभी गड्ढा मुक्त हैं। ग्रामीण संपर्क मार्ग का सर्वे हो रहा है।
आरके जैन, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी, इटावा