फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   15 to 17 year olds got second place in vaccination

टीकाकरण में 15 से 17 साल के किशोरों ने दिलाया दूसरा स्थान

Tue, 21 Jun 2022 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
15 to 17 year olds got second place in vaccination
इटावा। कोरोना से बचाव के टीकाकरण में जिले के किशोरों में ज्यादा उत्साह दिखा है। 15 से 17 आयु वर्ग में लक्ष्य के सापेक्ष 113 प्रतिशत टीकाकरण के साथ जिले को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में जिला सातवें और 15 से 17 आयु वर्ग में पंद्रहवें स्थान पर है। बूस्टर डोज लगवाने में लोग पिछड़े हैं।
विज्ञापन

जिले में 16 जनवरी 2021 से कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण शुरू किया गया था। शुरुआत 45 साल से अधिक आयु के लोगों से की गई। इसके बाद 18 साल आयु के ऊपर और फिर 15 से 17 व 12 से 14 साल आयु के किशोरों को टीके लगाए गए। 12 से 14 साल तक के बच्चों को कोर्वेक्स का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.भगवान दास ने बताया 15 से 17 साल आयु वर्ग में लक्ष्य के सापेक्ष 113 प्रतिशत और 12 से 14 आयु वर्ग में लक्ष्य के सापेक्ष 102.17 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। इसके चलते 15 से 17 आयु वर्ग के टीकाकरण में जिले को प्रदेश में दूसरा और 15 से 17 आयु वर्ग में 15वां स्थान मिला है। 18 साल से अधिक आयु वर्ग में टीकाकरण का प्रतिशत 106.78 है। इस वर्ग में जिला प्रदेश में सातवें नंबर पर है। बूस्टर डोज लगवाने में लोग आगे नहीं आ रहे हैं। अभी तक लक्ष्य के सापेक्ष 14.94 प्रतिशत (25251) लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाया है। बूस्टर डोज में जिला 25वें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. श्रीनिवास यादव ने बताया 12 से 14 आयु वर्ग में 67005 किशोरों को कोवेक्स लगाने का लक्ष्य था। इसमें 16 जून 68361 किशोरों ने पहली और 33318 ने दोनों डोज लगवा लिए हैं। 15 से 17 आयु वर्ग में 1 लाख 9 हजार 42 लक्ष्य के सापेक्ष 1 लाख 25 हजार 362 किशोरों ने कोवैक्सीन का पहला डोज और 1 लाख 4 हजार 402 ने दोनों डोल लगवा लिए हैं। इसी तरह 18 साल से अधिक आयु वर्ग में 11, 77, 453 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। इसमें 12,37,970 पहला और 10,37,748 लोग दोनों डोज लगवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed