फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   15 shops burnt due to fire, there was a stir

आग से जलीं 15 दुकानें, मचा हड़कंप

Sat, 06 Nov 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
15 shops burnt due to fire, there was a stir
इटावा/जसवंतनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शिवा कालोनी सब्जी मंडी में शुक्रवार देर रात आग लग गई। देखते ही देखते आग से विकराल रूप धारण कर दिया। वहां बनी टट्टर की 15 सब्जी की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

देखते ही देखते ही पूरी दुकानें धू-धू कर जलने लगीं। उधर, जसवंतनगर में मोहन की मड़ैया में दीपावली की रात पटाखों की चिंगारी से लक्ष्मी नारायण की झोपड़ी में आग लग गई।
विज्ञापन

इटावा में दुकानों में आग लगने की सूचना पर फायर कर्मी गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवा कालोनी सब्जी में सब्जी की कई दुकानें हैं। शुक्रवार देर रात एक सब्जी की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग फैल गई और आसपास की 15 दुकानों को चपेट में ले लिया। आग और धुआं उठता देख हड़कंप मच गया।
आसपास के लोगों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। थोड़ी देर में फायर ब्रिगेड व पुलिस मौके पर पहुंच गई। फायर कर्मियों ने आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
आग से सब्जी, परचून, अंडा, हेयर सैलून की भी दुकानें जली हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन करा कर सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिया।
इधर, कई दुकानदारों ने साजिश के तहत आग लगाए जाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि दुकानदारों की तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी। उधर, जसवंतनगर में मोहन की मड़ैया में दीपावली की रात पटाखों की चिंगारी से लक्ष्मी नारायण की झोपड़ी में आग लग गई।

इससे झोपड़ी में लगी आग में सारा सामान जलकर राख हो गया। लोग ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लक्ष्मी नारायण की पत्नी गोविंदी ने बताया कि आग से उसकी पूरी गृहस्थी जल गई है।
समाजवादी पार्टी के नेता सत्य नारायण उर्फ पुद्दल समेत कई लोगों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed