फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   15 officers found burning electricity without connection

बिना कनेक्शन बिजली प्रयोग करते मिले 15 अधिकारी

Thu, 14 Apr 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
15 officers found burning electricity without connection
इटावा। करोड़ों रुपये की बकायेदारी, विद्युत चोरी रोकने, लाइन लॉस कम करने के लिए विद्युत विभाग की ओर से चले अभियान में इस बार कई अफसर आ गए। बुधवार को सिविल लाइन क्षेत्र में अधिकारियों के सरकारी निवास ट्रांजिट हॉस्टल में जांच हुई। 15 ऐसे अधिकारी मिले, जिनके आवास में बिना कनेक्शन बिजली का प्रयोग हो रहा था।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी प्रथम विवेक कुमार सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। अधिशासी अभियंता प्रथम श्रीप्रकाश ने बताया बिना कनेक्शन बिजली का उपयोग करने वाले अधिकारियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस अभियान से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। विद्युत अधिकारियों का कहना है बकायेदार बिल जमा करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। बिजली चोरी करने से लाइन लॉस बढ़ता जा रहा है। रोजाना विद्युत चोरी की एफआईआर दर्ज कराई जा रही है फिर भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट:
विद्युत चोरी की 22 एफआईआर दर्ज
अधिशासी अभियंता श्रीप्रकाश ने बताया शहर में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान विद्युत चोरी करने के आरोप में 22 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। अभियान के दौरान करीब 28 लाख रुपये के 190 बकाएदारों के कनेक्शन काटने के अलावा 13 लाख रुपये वसूले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed