फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   15 minutes by token Will be in Banamas: Nandi

टोकन से 15 मिनट में होगा बैनामा : नंदी

Wed, 30 May 2018 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Wed, 30 May 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
15 minutes by token Will be in Banamas: Nandi
समारोह को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी। - फोटो : अमर उजाला

ऊसराहार (इटावा)। प्रदेश सरकार के स्टांप एवं पंजीयन शुल्क मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब टोकन व्यवस्था के तहत मात्र 15 मिनट में बैनामा होगा। कानपुर से इलाहाबाद की हवाई यात्रा मात्र 900 रुपये में होने की बात भी मंत्री ने कही। वह बुधवार को ताखा तहसील में उप निबंधक कार्यालय के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।

विज्ञापन

मंत्री नंद गोपाल ने कहा कि इस बार कुंभ का मेला ऐतिहासिक होगा, जो पिछली सरकारों के लिए सबक होगा। मेले की सभी तैयारियां व्यापक स्तर पर की जा रही हैं। कानपुर से इलाहाबाद की यात्रा मेले के दौरान हवाई जहाज से भी की जा सकेगी, जिसका किराया मात्र 900 रुपये होगा। शीघ्र ही पूरे प्रदेश में मंडलों से राजधानी को जोड़ने के लिए हवाई यात्रा प्रारंभ हो रही है। इस यात्रा में एक घंटे से कम दूरी का किराया ढाई हजार से कम रखा जाएगा। स्टांप की बिक्री में भी उन्होंने इजाफा होने पर सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि शीघ्र ही पूरे प्रदेश में टोकन व्यवस्था लागू हो जाएगी, जिसके बाद बैनामा कराने वाले व्यक्ति को पूरे दिन रजिस्ट्री ऑफिस का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। बैनामे के लिए व्यक्ति को एक टोकन दे दिया जाएगा। टोकन में निर्धारित समय पर क्रेता और विक्रेता पहुंचेंगे और मात्र 15 मिनट के अंदर उनका बैनामा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed