फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   पुरबिया टोला कूंचा और अतरदास बगिया में हुआ गोला साहब का पूजन

पुरबिया टोला कूंचा और अतरदास बगिया में हुआ गोला साहब का पूजन

Sun, 17 Mar 2019 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
पुरबिया टोला कूंचा और अतरदास बगिया में हुआ गोला साहब का पूजन
इटावा। श्री पंचपरमेश्वर उदासीन अखाड़ा के संतों की ‘जमात’ के नगर में प्रवास के दौरान रविवार को पुरबिया टोला कूंचा और बाबा अतरदास की बगिया में जुटे श्रद्धालुओं ने गोला साहब के दर्शन कर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


उदासीन बड़ा-अखाड़ा बाबा भगतराम के आश्रम से रविवार सुबह आधा सैकड़ा से अधिक संतों की जमात पुरबिया टोला कूंचा स्थित रामसजीवन वर्मा सजन लाला के यहां पहुंची। जहां भक्तों ने गोला साहब का पूजन, अरदास और दर्शन करके समाज और परिवारों की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन


जमात के महंत स्वामी अद्धतानन्द महाराज, स्वामी दुर्गादास महाराज और आश्रम के महंत गणेशदास जी महाराज ने गोला साहब की महिमा के बारे में बताया कि अब से लगभग ढाई शताब्दी पूर्व भारत से तपस्वी संत प्रीतमदास जी भ्रमण करते हुए पड़ोसी देश नेपाल के जंगलों में पहुंचे थे। जहां उनकी भेंट तपस्या में लीन बाबा वनखेड़ी दास जी से हुई थी। तभी बाबा प्रीतम दास ने उनसे राष्ट्र कल्याणार्थ आशीर्वाद मांगा था। इस पर बाबा वनखंडी दास जी ने अपने धूने से उन्हें भस्मी गोलक दी और उसमें अलौकिक ऊर्जा प्रवाहित करते हुए बोले इसे ले जाओ और इससे सभी का कल्याण करना। तभी से उस भस्मी गोलक का नाम गोला साहब रखा गया और उन्हें लेकर उदासीन संतों की जमात पूरे देश में अनवरत भ्रमण कर रही है। संतों ने बताया कि जो भी श्रद्धालु श्रद्धा और भाव से इनका पूजन, अरदास और दर्शन करता है उसे मनवांछित फल प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को दोनों स्थानों पर आज गोला साहब के पूजन, अरदास और दर्शन की व्यवस्था में और जमात का स्वागत करने में संजन लाला, सुनीलवर्मा, रंजीत वर्मा, अजय वर्मा, अतुल वर्मा, विशाल बाबू, दिनेश कुमार, विक्की पटेल, प्रतीक पोरवाल, अजय सिंह कुशवाहा, आलोक शर्मा व राजा वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed