फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   पूर्व सैनिकों की कालोनी मांग रही ‘सम्मान’

पूर्व सैनिकों की कालोनी मांग रही ‘सम्मान’

Sat, 02 Mar 2019 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों की कालोनी मांग रही ‘सम्मान’
पुलवामा आतंकी हमले के बाद हुई एयर स्ट्राइक का जमकर जश्न मनाया गया। शहीदों की कुर्बानी की याद कर उन्हें सम्मान दिया जा रहा है वहीं ऐसे माहौल के बीच पूर्व सैनिकों की कालोनी में रहने वाले पूर्व सैनिकों ने अपनी उपेक्षा की कहानी बताई।
विज्ञापन


यह जगह है श्याम नगर। पालिका क्षेत्र के अंतर्गत करीब पांच हजार की आबादी वाले इलाके में करीब 80 फीसदी पूर्व सैनिक यहां पर रहते हैं।

उन्होंने बताया कि वे जलभराव, बजबजाती नालियों, कीचड़ से परेशान हैं। प्रशासनिक अफसर भी उनकी गुहार नहीं सुनते।
क्षेत्र के हालात इस कदर बदतर हैं कि जलभराव के बीेच से निकलना उनकी बेबसी है।

कुछ घरों के पास भरे गंदे पानी में मच्छरों की भरमार है। जल निकासी की समस्या दूर करने के लिए पालिका, जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक से गुहार लगाई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन



पूर्व सैनिक रघराज सिंह यादव का कहना है कि वह जब से रह रहें हैं तभी से जल निकासी की समस्या बनी हुई है। इसे दूर करने के लिए कई बार प्रशासन एवं नगर पालिका को अवगत कराया लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। सड़क के बीच में जलभराव से घरों से निकलना दूभर है। अंदर तालाब रू पी जलभराव से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व सैनिक करतार सिंह का कहना है कि श्याम नगर में प्रवेश करने पर समस्याओं के बारे में पता चल जाता है। बावजूद इसके प्रशासन और पालिका प्रशासन को क्षेत्र की तथा लोगों की कोई चिंता ही नहीं है। वर्षा के दिनों में हालात इतने बदतर हो जाते हैं कि घर तक आसानी से पहुंचना दूभर हो जाता है। नाला बने बगैर जलभराव से निजात मिलना मुश्किल।


करीब डेढ़ दशक से रहने वाले पूर्व सैनिक सत्यपाल सिंह चौहान ने बताया हालात यह हैं कि मकान के पीछे तालाब जैसा नजारा है और एक मीटर जलभराव है। इस वजह से पीछे का दरवाजा तक नहीं खोल सकते। बगल के प्लाट में पानी को रोकने के लिए जेसीबी से मिट्टी डलवाकर रोक न लगाई होती तो बाहर खड़ा होना मुश्किल था।


वयोवृद्ध पूर्व सैनिक सत्य नरायन ने बताया कि जब से वह रहे रहे हैं समस्या तभी से है। लाख प्रयास करने के बावजूद कोई सुनवाई न हो सकी। जल निकासी के लिए नाला न होंने से घरों का पानी खाली प्लाटं में भर-भर कर एक तालाब का रूप ले चुका है। जिसमें पनपने वाले मच्छरों से और भी ज्यादा परेशानी होती है।



इस बारे में पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार का कहना है कि श्याम नगर मे ंजल भराव की समस्या को दूर करने के लिए नाला बनाए जाने का प्रयास किया जाएगा। सर्वे कराकर नाला बनवाकर समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed