फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   आंवला की पूजा कर संतान की सलामती का वरदान मांगा

आंवला की पूजा कर संतान की सलामती का वरदान मांगा

Sat, 17 Nov 2018 11:17 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
आंवला की पूजा कर संतान की सलामती का वरदान मांगा
जसवंतनगर (इटावा)। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को आंवला नवमी मनाई गई। इसे अक्षय नवमी भी कहा जाता है। इस दिन महिलाएं आंवला के पेड़ के नीचे बैठकर संतान प्राप्ति और उनकी सलामती के लिए पूजा करती हैं। इस दिन आंवला के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करने का भी चलन है।
विज्ञापन



बताते है कि आंवला नवमी को ही भगवान विष्णु ने कुष्मांडक दैत्य को मारा था। इस दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने कंस वध से पहले तीन वन की परिक्रमा की थी। आज भी लोग अक्षय नवमी पर मथुरा-वृंदावन की परिक्रमा करते हैं। संतान प्राप्ति के लिए इस नवमी पर पूजा का विशेष महत्व है।
विज्ञापन


महिलाएं आंवला वृक्ष की जड़ में शुद्ध जल अर्पित करती है, फिर उसकी जड़ में कच्चा दूध डालकर पूजन सामग्रियों से वृक्ष की पूजा कर उसके तने पर कच्चा सूत या मौली आठ परिक्रमा करते हुए लपेटती है। कुछ जगह 108 परिक्रमा भी की जाती है। इसके बाद परिवार और संतान के सुख-समृद्धि की कामना करके वृक्ष के नीचे ही बैठकर परिवार, मित्रों सहित भोजन करतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-महिलाओं ने आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर किया भोजन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed