{"_id":"5b84493042c79246382cfa9e","slug":"131535396144-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबा युवक, मौत
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के सोंथना गांव में तालाब में डूबकर युवक की मौत हो गई। वह मैनपुरी से अपनी ससुराल के लिए निकला था। ग्रामीणों का कहना है कि युवक शराब के नशे में था और पैर फिसलने से तालाब में जा गिरा। पुलिस ने 20 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के नगरिया नादमई में रहने वाले चिंटू (28) पुत्र ठाकुर दास जाटव की ससुराल कल्याणपुर में है। रिंकू पुत्र राजेंद्र निवासी कल्याणपुर ने बताया कि बहनोई चिंटू रविवार को ससुराल आने के लिए घर से निकले थे। वे सोंथना कैसे पहुंचे इसकी जानकारी नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक बहुत नशे में था, वह चल भी नहीं पा रहा था और तालाब के किनारे बैठ गया।
कुछ समय बाद ही पैर फिसलने से युवक तालाब में डूबने लगा। तालाब के किनारे पर युवक का कुछ सामान रखा हुआ था। तालाब किनारे खेल रहे बच्चों ने युवक के डूबने की जानकारी दी। इसके बाद थाना ऊसराहार पुलिस, क्षेत्राधिकारी भरथना विकास जायसवाल, फायरब्रिगेड कर्मियों ने युवक के शव की खोजबीन की। 20 घंटे बाद युवक का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बताया की शिनाख्त के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही मृत युवक के परिवारीजनों को सूचना दी गई है।