फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   13 sachio ko chetavni

कायाकल्प योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों में मिली अनियमितताएं

Mon, 17 Aug 2020 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
13 sachio ko chetavni
महेवा। ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में कायाकल्प योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता जांचने के लिए जेई से निरीक्षण कराया गया। प्रथम चरण में 13 ग्राम पंचायतों में कार्य अधूरे और मानक विहीन पाए गए। ब्लॉक कार्यालय से इन पंचायतों के सचिवों को चेतावनी पत्र जारी कर कार्यों को समय से और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने को कहा है। दोबारा जांच में कमी पाए जाने पर धनराशि की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी सतीशचंद्र पांडेय ने बताया कि हर गांव में कायाकल्प योजना के तहत स्कूलों में टाइल्स लगवाई जा रही हैं। इसके अलावा शौचालयों, बाउंड्रीवॉल का भी निर्माण कराया जा रहा है। जेई के निरीक्षण में घटिया किस्म की ईंट, मौरंग की जगह बालू और मसाले की मात्रा अनुपात में कमियां पाई गईं। उन्होंने बताया कि गांवों से आ रही शिकायतों पर जेई नवीन कुमार से ग्रामों में चले रहे विकास कार्यों की जांच कराई गई थी। इसमें 13 ग्राम में मानक विहीन कार्य पाए गए और सचिवों को चेतावनी देते हुए गुणवत्ता लाने और समय से कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण में मिली कमियों का बिंदुवार विवरण
1- ईश्वरीपुर ग्राम पंचायत के उच्च प्राथमिक स्कूल शौचालय की छत नहीं व हैंडपंप खराब।
2- नागरी लोलपुर पंचायत भवन की बाउंड्रीवॉल में मानक अनुरूप ईंट का प्रयोग नहीं, मौरंग की जगह बालू का इस्तेमाल और मसाले का अनुपात सही नहीं।
3- ग्राम पंचायत पिलखना के नगला खांडेराव में स्कूल की बाउंड्रीवॉल में मौरंग की जगह बालू व मसाला का अनुपात सही नहीं।
4- ग्राम पंचायत सराय इलाही में नाली निर्माण में कंक्रीट का प्रयोग नहीं और मौरंग की जगह बालू का इस्तेमाल।
5- ग्राम पंचायत मेहंदीपुर के मजरा नगला छिद्दी में बाउंड्रीवॉल का निर्माण मानकविहीन, चार की जगह दो सरिया और ईंटें दोयम दर्जे की प्रयोग।
6- लाखी-अंदावा ग्राम लाखी में बाउंड्रीवॉल का निर्माण शुरू नहीं, शौचालय जीर्ण-शीर्ण मिला।
7- ग्राम पंचायत लालपुर के मजरा विनायकपुर में शौचालय में टाइल्स अपूर्ण।
8- ग्राम विधीपुर में प्राथमिक स्कूल का हैंडपंप खराब और मजरा बसैयाहार के प्राथमिक स्कूल के पास सीसी रोड के किनारे दीवाल धराशायी, हैडपंप खराब और बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

9- नंदगवा ग्राम पंचायत के उच्च प्राथमिक स्कूल में टाइल्स नहीं लगी, शौचालय खराब और मजरा नील देवता प्राथमिक स्कूल के शौचालय में टाइल्स नहीं लगे मिले।
10- नगला बिलहटी ग्राम में निर्मित सामुदायिक शौचालय का निर्माण मानक अनुसार नहीं मिला।
11- ग्राम जयमलपुर के मजरा बरीपुरा के प्राथमिक स्कूल का शौचालय खराब और गेट अनुपयोगी पाया गया।
12- इंद्रोसी ग्राम पंचायत के मजरा चटोरपुर में बाउंड्रीवॉल का निर्माण मानक विहीन और शौचालय में टाइल्स नहीं।
13- उरेंग ग्राम पंचायत के मजरा संतोषपुर के प्राथमिक स्कूल की बाउंड्रीवॉल मानक विहीन और मौरंग की जगह डस्ट का प्रयोग।
जिम्मेदार बोले
सभी सचिवों को एक सप्ताह में कमियों को दूर करने और गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया है। दोबारा जांच में कमी पाए जाने पर धनराशि की वसूली की जाएगी।
- सतीशचंद्र पांडेय, खंड विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed