फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   बगैर तौले ही राशन डीलरों को दिया गया खाद्यान्न

बगैर तौले ही राशन डीलरों को दिया गया खाद्यान्न

Wed, 23 Jan 2019 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
बगैर तौले ही राशन डीलरों को दिया गया खाद्यान्न
इटावा। ताखा में उपजिलाधिकारी के आदेशों की राशन गोदाम प्रभारी ने धज्जियां उड़ा रहे हैं। बिना तौल के ही राशन डीलरों को उठवाया जा रहा है। इस पर राशन डीलरों ने आपत्ति जताते हुए उपजिलाधिकारी से शिकायत की है।
विज्ञापन


ताखा के कस्बा ऊसराहार स्थित राशन गोदाम पर राशन डीलरों को कम राशन दिए जाने की शिकायत के बाद हुई थी। निरीक्षण में उपजिलाधिकारी ताखा सत्यप्रकाश ने गोदाम प्रभारी को राशन डीलरों को चावल और गेहूं की बोरियों को तौल के दिए जाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी बुधवार को राशन डीलरों को बिना तौल के ही राशन दिया गया। इस पर राशन डीलरों ने उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश से शिकायत की है।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी ताखा सत्यप्रकाश से भरतपुर खुर्द, बम्हनीपुर, समथर आदि गांवों के ग्रामीणों ने राशन डीलर द्वारा कम राशन दिए जाने की शिकायत की थी। इस संबंध में उपजिलाधिकारी ताखा सत्यप्रकाश ने बताया कि राशन डीलरों के यहां औचक निरीक्षण कर राशन गोदाम से लाए गए हैं। राशन की तौल कराकर सत्यता परखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed