फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   12 trains including Shatabdi, Avadh and Marudhar reached the junction late.

Etawah News: शताब्दी, अवध और मरुधर समेत 12 ट्रेनें देर से पहुंची जंक्शन

Sat, 17 Jan 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
12 trains including Shatabdi, Avadh and Marudhar reached the junction late.
इटावा। कोहरे के चलते ट्रेनों की लेटलतीफी खत्म नहीं हो रही है। हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर अप-डाउन में 12 से अधिक ट्रेनें लेट रहीं। इसमें सबसे अधिक अवध साढ़े तीन घंटे व मरुधर एक्सप्रेस ने यात्रियों को तीन घंटे इंतजार कराया। दैनिक व आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर अप-डाउन लंबी की ज्यादा प्रभावित रहीं। अरावली एक्सप्रेस एक घंटा तीन मिनट, संगम एक्सप्रेस एक घंटा 24 मिनट, पूर्वा एक्सप्रेस एक घंटा, मगध एक्सप्रेस एक घंटा 55 मिनट, कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटा 22 मिनट देर से आई।
विज्ञापन

अलीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा 46 मिनट, लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली स्वर्ण शताब्दी दो घंटा 25 मिनट, पुणे एक्सप्रेस एक घंटा 53 मिनट लेट रहीं। कई ट्रेनों के लेट रहने से यात्री बस व अन्य वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना हो गए। वहीं, आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले ट्रेनों को घंटों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि बार-बार पड़ रहे कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित है। हालांकि कई लंबी दूरी की ट्रेनें की स्थिति में सुधार हुआ है। आने वाले समय में इसमें और सुधार आएगा और यात्रियों को समय पर ट्रेन मिलने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed