{"_id":"5c855720bdec2276d05bf899","slug":"11552242464-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोया भट्ठियों से दो और बूंदी का लिया एक सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोया भट्ठियों से दो और बूंदी का लिया एक सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रविवार को ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में छापा मारकर दो खोया भट्ठियों व एक मिठाई की दुकान से बूंदी के लड्डू का नमूना लिया। तीनों नमूनों को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया है।
विभाग की टीम ऊसराहार कस्बा पहुंची। जहां जगदीश की खोया भट्ठी का निरीक्षण किया। यहां शुद्धता को दर किनार करके खोया बनता मिला। इस पर टीम ने एक नमूना लिया। इसी तरह चकरनगर तहसील क्षेत्र के ददोरा गांव में टीम ने पुष्पेंद्र कुमार की खोया भट्ठी स्थल पर तमाम खामियां मिलने पर नमूना लिया। इसके बाद टीम ने शहर के भरथना चौराहा स्थित राजेश कुमार की मिठाई की दुकान को चेक किया। यहां से बूंदी के लड्डू का नमूना एकत्रित किया गया। खाद्य सुरक्षाधिकारी ओम प्रकाश यादव ने बताया कि भट्ठी संचालक साफ सफाई को लेकर जागरूक नहीं दिखे। गंदगी के बीच खोया बनते पाया गया। जिस पर नमूना एकत्रित किए गए। टीम में खाद्य सुरक्षाधिकारी राजकुमार घोष व शैलेंद्र कुमार भी शामिल रहे।