{"_id":"5c840052bdec22144b7ee85e","slug":"11552154706-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अम्बेडर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से हड़कम्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अम्बेडर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से हड़कम्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बकेवर (कन्नौज)। लखना देहात के मजरा पचपेड़ा में शुक्रवार रात को डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ इक्कठा हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों ने परस्पर सहयोग से नई मूर्ति स्थापित की।
एक विवादित प्लाट पर तकरीबन दो दशक पूर्व डॉ. आंबेडकर की मूर्ति स्थापित की गई थी। शनिवार सुबह जब ग्रामीण जागे तो उन्होंने मूर्ति को टूटी देखा और तुंरत इसकी सूचना क्षेत्रीय लेखपाल आशीष शर्मा और पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक जिस स्थान पर प्रतिमा स्थापित है वह स्थान विवादित है। उपरोक्त विवाद न्यायालय में विचाराधीन भी है। जबकि ग्रामीणों ने बताया कि साढ़े सात माह पूर्व भी अराजकतत्वों ने रात में इसी स्थान पर स्थापित आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। मूर्ति टूटने की जानकारी मिलते ही बकेवर नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद दोहरे, बसपा नेता अमरचंद दोहरे, संतोष कुशवाहा, अनिल दोहरे, रामौतार दोहरे, पूरन चंद्र, प्रदीप दोहरे आदि पहुंचे और आक्रोश जताया। ब्यूरो
आंबेडर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से हड़कंप
पुलिस ने ग्रामीणों ने परस्पर सहयोग से नई मूर्ति स्थापित की