फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   इंटर की दोनों पालियों में 450 परीक्षार्थी रहे गैर हाजिर

इंटर की दोनों पालियों में 450 परीक्षार्थी रहे गैर हाजिर

Sat, 02 Mar 2019 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
इंटर की दोनों पालियों में 450 परीक्षार्थी रहे गैर हाजिर
इटावा। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की जारी बोर्ड परीक्षाओं में शुक्रवार को इंटर की प्रथम पाली में व्यावसायिक वर्ग की तथा द्वितीय पाली में इंटर की ही समाजशास्त्र की परीक्षा हुई। प्रथम पाली की परीक्षा 17 केंद्रों पर आयोजित हुई। इसमें 574 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 23 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली की परीक्षा 70 केंद्रों पर हुई इसमें 3713 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 427 अनुपस्थित रहे। कुल मिलाकर दो पालियों में 450 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बनाए गए परीक्षा कंट्रोल रूम में प्रभारी प्रज्ञा वर्मा के अलावा, प्रथम पाली में सरोज कुमारी, प्रकाश गौरव गौतम, सीता दरख्शां हसन तथा द्वितीय पाली में प्रभारी अनीता कुशवाह, राधा मोहन श्रीवास्तव, देवेंद्र सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। कंट्रोल रूम के अनुसार बोर्ड परीक्षा के सचल दलों ने दोनों पालियों में कुल नौ परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। दोनों पालियों में एक भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन


प्रथम पाली में जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने सनातन धर्म इंटर कालेज, तिवारी ज्वाला प्रसाद आर्य कन्या इंटर कालेज का औचक निरीक्षण किया। प्रधानाचार्या नीता कटारिया ने जनता इंटर कालेज बकेवर, सोबरन सिंह इंटर कालेज चंद्रपुराशाला, बाबूराम सरस्वती इंटर कालेज बकेवर, केआर गर्ल्स इंटर कालेज लखना का निरीक्षण किया। प्रधानाचार्या बबिता ने राजकीय बालिका इंटर कालेज इटावा, शीतल प्रसाद शोरवाल बालिका इंटर कालेज का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed