{"_id":"5bfc3901bdec2241b520303c","slug":"11543256321-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने जीजीआईसी से किया अभियान का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने जीजीआईसी से किया अभियान का शुभारंभ
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बच्चों को खसरा और रुबैला की बीमारी से बचाने के लिए सोमवार से टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। मुख्य विकास अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने जीजीआईसी से इसका शुभारंभ किया। तीन जनवरी तक चलने वाले अभियान के दौरान जनपद में नौ माह से लेकर 15 वर्ष तक के पांच लाख, 71 हजार 355 बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। गर्भवती महिलाओं का भी टीकाकरण किया जाएगा।
इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनिल अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या अंजू श्री, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. श्री निवास, विश्व स्वास्थय संगठन की ओर से डा. साहिल, यूनिसेफ की ओर से सुभाष सिंह, यूएनडीपी की ओर से संगीता भारती आदि मौजूद रहे। टीकाकरण अभियान के तहत सभी सरकारी, निजी, मदरसा, आंगनबाड़ी केंद्रों के 15 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।
जीजीआईसी स्कूल में भी एएनएम और आशाओं ने टीकाकरण कार्य किया। बलराम सिंह चौराहा स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के अलावा आस पास से आए अन्य छोटे बच्चों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापिका शमीम अजीज ने बताया उनके विद्यालय में कुल 68 बच्चों में से 47 बच्चों को टीके लगाए गए। टीके लगाने का कार्य एएनएम सुमन कुमारी ने किया। इस दौरान एएनएम मीना देवी, आशाओं में सरिता, शंमा परवीन तथा मीरा मौजूद रहीं।