फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   112 migrants sent by bus

112 प्रवासियों को बस से भेजा

Sun, 17 May 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
112 migrants sent by bus
फ़ोटो संख्या 25 बकेवर व इकदिल थाना के बॉर्डर पर परशुपुरा के सामने एसडीएम भरथना इंद्रजीत सिंह टीम क? - फोटो : ETAWHA
बकेवर। कानपुर-आगरा हाईवे पर परशुपुरा के सामने एसडीएम इंद्रजीत सिंह और सीओ भरथना आलोक प्रसाद ने दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र से ट्रकों, पैदल और अन्य साधनों से लौट रहे प्रवासियों को रोका। इसके बाद 112 मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। भोजन-पानी देने के बाद उन्हें छह बसों से बलिया और चंदौैली की सीमा तक भेजा गया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि मजदूर बिहार और झारखंड के हैं। सीमा पर उनके प्रदेश की सरकारें उनकी व्यवस्था करेंगी। बकेवर नगर पंचायत ने पानी के दो टैंकर और फल की व्यवस्था की। ज्ञानस्थली आवासीय विद्यालय के महाप्रबंधक पूर्व विधायक शिवप्रसाद प्रवासियों की मदद करने वाले कोरोना योद्धाओं के लिए स्कूल में छाया में बैठने की व्यवस्था की। उन्होंने प्रवासियों को फल भी दिए।
विज्ञापन

उधर, विचारपूरा स्थित ब्रज गोपाल महा विद्यालय में रोडवेज बसों से आने वाले प्रवासी श्रमिकों के लिए बनाए गए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में श्रमिकों के आने का सिलसिला जारी है। शनिवार को 24 घंटे के अंदर 38 बसों से 311 श्रमिक इटावा लौटे। नोडल अधिकारी अरशद अली ने बताया कि 2 मई से अब तक 300 बसों से 3800 श्रमिक इटावा आ चुके हैं। थर्मल स्क्रीनिंग के साथ सभी के नाम, पता, मोबाइल नंबर तहसील बार दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार को दो ट्रेनों से आए इटावा के श्रमिकों का सैंपल लेने के बाद अब पैदल आने वाले श्रमिकों का सैंपल लिया जाएगा। सीएमओ डॉ एनएस तोमर ने बताया कि इसके लिए सुदिति ग्लोबल स्कूल में एक मोबाइल वैन लगाई है। जानकारी दी कि ज्यादा संवेदनशील स्थानों से आने वाले ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों के सेम्पल कराए जाएंगे। ऐसे लोगों का पता लगाने के लिए प्रधानों आदि की सहायता ली जा रही है।

संवाद न्यूज एजेंसी महेवा के अनुसार, सीएचसी में बाहरी राज्यों से आए लोगों की परीक्षण के लिए सुबह से ही लंबी लाइन लग गई। अधीक्षक डॉ. यतेंद्र राजपूत ने दो टीमें में बनाई, जिसमें डॉ. नीलिमा राजपूत व शंकर लाल माली ने परीक्षण किया। बाहरी राज्यों से आए लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई। टीम प्रभारी डॉ. नीलिमा राजपूत ने बताया कि एक बजे तक 340 की जांच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed