फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   अपनी मेहनत के बल पर नए कीर्तिमान स्थापति कर रहीं बेटियां

अपनी मेहनत के बल पर नए कीर्तिमान स्थापति कर रहीं बेटियां

Tue, 22 Jan 2019 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
अपनी मेहनत के बल पर नए कीर्तिमान स्थापति कर रहीं बेटियां
इटावा। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरुकता पैदा करने के उद्देश्य से मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर से रैली निकाली गई। डीएम सेल्वाकुमारी जे ने रैली को झंडी दिखाने से पहले कहा कि हमारे देश की बेटियां अपनी मेहनत के बल पर हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस समाज में बेटियों व महिलाओं का सम्मान होता है, वह आगे बढ़ता है। बेटियां शिक्षा के प्रति जागरूक हो रही हैं। महिलाओं पर होने वाले अत्याचार, शोषण के विरुद्ध आवाज बुलंद कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों को समाज में फैली कुरीतियों से लड़ना होगा, भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, बेमेल लिंगानुपात जैसी कई बुराइयों को रोकना होगा। यह रैली आंबेडकर चौराहा, शास्त्री चौराहा होते हुए राजकीय इंटर कालेज प्रांगण पहुंचकर समाप्त हुई। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई गई। हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
विज्ञापन



इस रैली में जीआईसी, जीजीआईसी, अर्चना मेमोरियल इटावा, ब्लू बर्ड इंटर कालेज, डायट की छात्राएं शामिल रहीं। इस दौरान सीडीओ पीके श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र नाथ शुक्ला, एसडीएम सदर सिद्धार्थ, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रशांत कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी शिशुपाल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा, जीआईसी प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार, जीजीआईसी प्रधानाचार्या अंजूश्री, डीसी निर्माण राम कुमार सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed