फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   108 ambulances are upset due to lack of oxygen

108 एम्बुलेंस को ऑक्सीजन न मिल पाने से स्टाफ परेशान

Wed, 28 Apr 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
108 ambulances are upset due to lack of oxygen
जनपद की कोविड एंबुलेंसों को ऑक्सीजन नहीं मिल पाने से प्राइवेट बेंडर काफी परेशान हैं। हालात यह है कि ऑक्सीजन सप्लाई खत्म हो जाने के बाद भी 108 नंबर एंबुलेंस को ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

इस वजह से कोविड के मरीजों को रेफर करने के दौरान समस्या उत्पन्न हो रही है। ऐसे में लोग स्टाफ के साथ बदतमीजी करने पर उतारू हो रहे हैं।
इस दौरान 108 व 102 एएलएस के कोरोना योद्धा रवि यादव, मनीष कुमार, सुमित कुमार, बलराम यादव, अनुराग यादव, आशुतोष यादव, सत्येंद्र, अखिलेश, रॉबिन,आदि ने चेतावनी दी है कि भविष्य में अगर समस्या का समाधान न हुआ तो वह हड़ताल पर भी जा सकते हैं। कहा कि वह तीमारदारों की बदतमीजी से आहत हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि प्रशासन भी हमेशा उनकी अवहेलना करता है जबकि उन्होंने कोरोना योद्धा की तरह कार्य किया है। इस संबंध में सीएमओ डॉ.एनएस तोमर ने जिलाधिकारी एवं एसडीएम को बुधवार को पत्र लिखकर एम्बुलेंस वाहनों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि ऑक्सीजन न मिलने से मरीजों को मिलने वाली सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है। सीएमओ ने बताया जिले में 108 कई 21, 102 की 26 तथा एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) के चार वाहन समेत कुल 51 वाहन संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed