{"_id":"5bfd8be8bdec2241c802e7b7","slug":"101543343080-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम को निरीक्षण में मिलीं खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम को निरीक्षण में मिलीं खामियां
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
इटावा। एसडीएम चकरनगर ने मंगलवार को साधन सहकारी समिति चकरनगर की आधा दर्जन से अधिक खाद की निजी दुकानों का निरीक्षण किया। इसमें एक साधन सहकारी समिति पर खाद की बिल किताब न मिली और दूसरी जगह गत्ते में अवैध रूप से दवाएं रखीं हुई थीं। उपजिलाधिकारी ने कार्रवाई के लिये डीएम को लिखा है।
साधन सहकारी समिति लिमिटेड के निरीक्षण के दौरान चकरनगर एसडीएम इंद्रजीत सिंह ने अवैध रूप से रखी दवाओं को तत्काल हटाए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उक्त मामले में स्पष्टीकरण देने को कहा है। वहीं उन्होंने साधन सहकारी समिति में 2015 से कोई भी केश मेमो न होने की स्थिति में धांधली करने वाले कर्मचारी के खिलाफ डीएम को रिपोर्ट भेजी है।
उन्होंने इसके बाद हनुमंतपुरा चौराहे पर स्थित श्री बाबा सिद्धनाथ खाद एवं बीज भंडार का निरीक्षण किया। इसमेें खाद के नमूने भरे साथ ही स्टॉक रजिस्टर पूरा न होने और खाद अधिकृत जगह से हटकर दूरी जगह अवैध रूप से रखी पाई जाने की स्थिति में कार्रवाई को लिखा है। इस दौरान उनके साथ बीडीओ चकरनगर, प्रमोद कुमार गौतम, डीसीओ रमेश चंद्र मौजूद रहे।