फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   सपा के गढ़ से सीएम फूंकेंगे लोकसभा चुनाव का बिगुल

सपा के गढ़ से सीएम फूंकेंगे लोकसभा चुनाव का बिगुल

Thu, 31 May 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
सपा के गढ़ से सीएम फूंकेंगे लोकसभा चुनाव का बिगुल
इटावा। लोकसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। वर्तमान में इटावा लोकसभा सीट भी भाजपा के पास है। अशोक दोहरे यहां से सांसद हैं। इसके अलावा इटावा व भरथना विधानसभा सीटों पर भी भाजपा का कब्जा है।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में मोदी लहर काफी असरदार रही थी। पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा का परचम लहराया था जिसमें सपा का गढ़ रहा इटावा जिला भी बह गया था। उसका असर गत वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव तक दिखा है। इस बार सपा और बसपा गठबंधन के आसार हैं। भाजपा को इसी चुनौती का सामना करना है। सीएम योगी अपने दौरे में यहां कानपुर व बुंदेलखंड के सांसदों व विधायकों समेत जिलाध्यक्षों से भी रूबरू हो रहे हैं।
विज्ञापन

इससे इतर प्रदेश में भाजपा के सत्ता में काबिज होने के बाद से कार्यकर्ता भी खिन्न बताए जा रहे हैं। सीएम सिंचाई गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। दौरे से जुड़े कार्यक्रम इस बात का इशारा कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री अपने इस भ्रमण कार्यक्रम के जरिए सब कुछ साधने का प्रयास करेंगे। इसी कड़ी में नुमाइश पंडाल में उनका संबोधन खासा अहम होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सपा के गढ़ से सीएम फूंकेंगे लोकसभा चुनाव का बिगुल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed