फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   बेटा यदि भाग्य है तो बेटी है सौभाग्य

बेटा यदि भाग्य है तो बेटी है सौभाग्य

Mon, 09 Oct 2017 10:07 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
बेटा यदि भाग्य है तो बेटी है सौभाग्य
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
इतिहास साक्षी है कि सदैव बेटियों ने अपने आप को सिद्ध कर दिखाया है। आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्र के लिए रणक्षेत्र में उतर कर प्राण भी न्यौछावर किए हैं। हमें यह समझना होगा कि बेटा यदि भाग्य है तो बेटी सौभाग्य है। ये बात सदर विधायक सरिता भदौरिया ने संत विवेकानंद सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल में सोमवार को बेटी बचाओ, पढ़ाओ सप्ताह के शुभारंभ पर कही।
डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम नारी सशक्तीकरण की दिशा में अच्छा प्रयास हैं। बेटियां पढ़ाई के क्षेत्र में खूब आगे बढ़ रही हैं। बेटियां महानतम महिलाओं को आदर्श मानकर जीवन में आगे बढ़ें। हमें चाहिए कि बेटा व बेटी को समान दर्जा व परवरिश दें और उनको प्रोत्साहित करें। डीआइओएस डॉ. देवेंद्र प्रकाश, बीएसए ओपी सिंह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह के नोडल अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट शमशाद हुसैन व उनकी पत्नी इरम हुसैन, सीएमओ डॉ. राजीव कुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि गोपाल मोहन शर्मा, जीआइसी प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव, आनंद यादव का एसएमजीआई व डीपीएस के चेयरमैन विवेक यादव व संत विवेकानंद के निदेशक प्रधानाचार्य डॉ. आनंद ने स्वागत किया।
विज्ञापन

डॉ. आनंद, केशव आनंद व रमा तिवारी के संयोजन में आर्ट गैलरी का उद्घाटन डीएम व सदर विधायक ने किया। बच्चों के बनाए पोस्टर्स की प्रशंसा की। विधायक ने 8 से 14 अक्तूबर तक शहर में घूमने वाले रथ भ्रमण को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर एक बड़े कैनवास पर बने शपथ पत्र पर दोनों अतिथियों ने हस्ताक्षर कर अभियान शुरू किया। इस मौके पर नटराजन कला केंद्र लखनऊ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व शिल्पी कला केंद्र लखनऊ ने कठपुतली कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान मु. जुबैरी के निर्देशन में विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, प्रिया वर्मा के निर्देशन में स्वागत गीत, अर्चना गुप्ता के निर्देशन में दीप शिक्षा के हम जलाएंगे, प्रिया वर्मा के निर्देशन में बेटी बचाओ विषय पर नृत्य तथा अविनाश भदौरिया के निर्देशन में बेटी बचाओ विषय पर नाटक प्रस्तुत किया। इस मौके पर भाजपा नेता इरशाद अली टिंकू, सीपू चौधरी एडवोकेट, विकास भदौरिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बेटा यदि भाग्य है तो बेटी है सौभाग्य
- संत विवेकानंद सीनियर सेकेंड्री स्कूल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह का शुभारंभ




































फोटो नंबर 19- संत विवेकानंद आवासीय स्कूल में पोस्टर प्रदर्शनी देखती भाजपा विधायक सरिता व डीएम सेल्वा कुमारी।
फोटो नंबर 20- संत विवेकानंद में बेटी बचाओ कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।
फोटो नंबर 21- संत विवेकानंद स्कूल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संकल्प लेते अधिकारी व छात्र-छात्राएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed