{"_id":"594c07d84f1c1bb4758b45d1","slug":"101498154968-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवा। बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बा महेवा में बृहस्पतिवार की शाम को साइकिल से जा रहे एक अधेड़ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए सीएचसी ले गए लेकिन वहां कोई डाक्टर नहीं मिला जिससे उनकी मौत हो गई। डाक्टर के न मिलने से लोगों में आक्र ोश पैदा हो गया। उन्होंने हंगामा किया। लोगों ने इसकी शिकायत सीएमओ से की है।
कस्बा महेवा निवासी रमेशचंद्र 52 वर्ष पुत्र दया राम बृहस्पतिवार की शाम करीब साढे़ सात बजे को सब्जी व सामान लेने के लिए साइकिल से निक ले थे। तभी चौराहे के पास तेजी से आ रहे किसी वाहन ने उनको टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर परिजन व कस्बा के लोग उन्हें सीएचसी ले गए लेकिन वहां पर कोई डाक्टर नही मिला ।
परिजन उन्हें लेकर इटावा के लिए निकल ही रहे थे तभी उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे लोगों में आक्रोश पैदा हो गया और उन्होंने जमकर हंगामा किया। लोगों का कहना था कि उन्हें तत्काल उपचार मिल जाता तो उनकी जान बच सकती थी। इस सम्बंध में लोगों ने सीएमओ से शिकायत की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया गया है मृतक स्टेट बैंक में क्लर्क के पद पर तैनात थे। उनकी तैनाती कहां है इसकी जानकारी नही हो सकी।
विज्ञापन
- सीएचसी में डाक्टर न मिलने से लोगों ने किया हंगामा