{"_id":"659aebae474b133f7d09eadf","slug":"100-villages-lost-power-due-to-clamp-breaking-etawha-news-c-216-1-sknp1011-7428-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: क्लैंप टूटने से 100 गांवों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: क्लैंप टूटने से 100 गांवों की बत्ती गुल
विज्ञापन
बसरेहर। विद्युत उपकेंद्र बसरेहर और चौबिया क्षेत्र के लगभग 100 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति रविवार को करीब 10 घंटे बाधित रही। इससे कड़ाके की सर्दी में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि कुनैरा फीडर से बसरेहर उपकेंद्र के लिए निकलीं 33 केवी की लाइन जर्जर होने से समस्या आई।
रविवार की सुबह करीब चार बजे अकबरपुर स्थित 33/11 केवी लाइन के खंभे का क्लैंप टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। विभागीय जिम्मेदारों ने आपूर्ति दुरुस्त करने के लिए पहुंचने में आठ घंटे लगा दिया। करीब दो घंटे बाद क्लैंप बदलने के बाद दोपहर दो बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद ग्रामीणों को राहत मिली।
एक ओर जनपद में करोड़ों रुपये की लागत से पोल और तार बदले जा रहे हैं, लेकिन 33/11 केवी की लाइन काफी समय से जर्जर होने की वजह से उसे बदलने का अभी तक नंबर नहीं आ रहा है। हाल यह है कि लाइन में फॉल्ट होते ही घंटों के हिसाब से विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है।
विज्ञापन
आए दिन होती है परेशानी
बसरेहर कस्बे के संत सिंह ने बताया कि सुबह चार बजे बिजली बिजली चली गई थी। दोपहर दो बजे बिजली आने से पानी की बहुत किल्लत हुई। सबमर्सिबल नहीं चल पाने की वजह से ग्रामीणों को हैंडपंपों पर लाइन लगाना पड़ी। बताया कि दिसंबर महीने से लगातार बिजली कटौती हो रही है। जानकारी करने पर बताया जाता है कि बड़ी लाइन ट्रिप हो जाती है। जल्द ठीक नहीं किया जाता।
चौबिया कस्बा निवासी व किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संजय यादव ने बताया की 33/11केवी की लाइन जर्जर है। खराबी होने पर घंटों बिजली का इंतजार करना पड़ता है। विभागीय लापरवाही का नतीजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है। बिजली कर्मचारी ग्रामीणों का उत्पीड़न कर रहे हैं। सुधार न होने पर किसान संगठन कचहरी पर धरना देगा।