{"_id":"6fa5232180e3482cbbef9133f8f2c425","slug":"1-42-billion-in-the-plan-of-action-approved-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.42 अरब की कार्य योजनाओं को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.42 अरब की कार्य योजनाओं को हरी झंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 26 Jul 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत की बैठक में शनिवार को वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए 142 करोड़ 15 लाख 46 हजार रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी प्रदान की गई। इससे ग्राम व क्षेत्र पंचायतों में विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
इस दौरान सदर विधायक एवं अन्य जन प्रतिनिधियों ने बुनियादी समस्याएं उठाईं। अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। खासतौर पर पेयजल, स्वास्थ्य एवं बिजली समस्या को लेकर नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन
बैठक जिला पंचायत सभागार में हुई जिसमें ताखा क्षेत्र में टीटीएसपी योजना के तहत पेयजल टंकी बनने के बाद भी किल्लत की समस्या पर सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य ने सीडीओ से कहा कि इस मामले में बीडीओ और पंचायत सेकेट्री को निर्देशित किया जाए। पेयजल सप्लाई की व्यवस्था सुचारु रखने के लिए ग्राम पंचायतें जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
गर्मी के मौसम में प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डाक्टरों की किल्लत के साथ साथ मरीजों को देखने की समुचित व्यवस्था न होने की शिकायत सदस्यों ने उठाई।
भरथना स्वास्थ्य केंद्र में व्याप्त हीलाहवाली को लेकर नाराजगी जताई गई। इस पर सदर विधायक श्री शाक्य ने सीडीओ से जांच कराने का आग्रह किया। बैठक में सीडीओ डा अशोक चंद्र ने कहा कि सरकारी परिसंपत्तियों को ग्राम सभाओं को मेनटेन करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हैंडपंपों के रिबोर पर ज्यादा पैसा खर्च हो रहा है।
इतने में नए हैँडपंप लग सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में करीब दो हजार हैंडपंप रिबोर होने को पड़े हैं। अपर मुख्य अधिकारी सुरेंद्र कुमार वर्मा ने एजेंडे को प्रस्तुत किया जबकि डीडीओ अनिल कुमार सिंह ने मनरेगा योजना के तहत वर्ष 2015-16 के श्रम बजट को प्रस्तुत किया।
3163.32 लाख रुपये के बजट को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव ने अधिकारियों से विकास कार्य तेजी से पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों ने जो समस्याएं रखी हैं। उनका निराकरण होना चाहिए।
योजनाएं इस तरह से संचालित हों कि जिससे लोगों को लाभ मिले। बुनियादी जरुरतों को हर हाल में पूूरा किया जाना चाहिए। इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता राजपाल सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य सीमा सिंह आदि मौजूद रहे।
28 योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण
बैठक से पूर्व सभागार परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव ने कुल 28 योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जिसमें ज्यादातर निर्माण कार्य इंटर लॉकिंग मार्गों के रहे।
सैफई के ग्राम मटियार, झिंगुपुर, सीपुरा, बढ़पुरा के ग्राम धमना की मड़ैया, गढ़ायता, भरथना के नगला राधे, महेवा के नगला गुलाब, चकरनगर के ककर ैयन आदि में इंटरलॉकिंग मार्ग, सैफई के झकरपुरा में सीसी पुलिया का निर्माण, बढ़पुरा के डाक बंगला आवास एवं परिसर में इंटर लॉकिंग, टायलेट निर्माण, विद्युतीकरण, रंगाई पुताई आदि के कार्य शामिल रहे।