फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Youth shot, referred in critical condition

युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर

Thu, 09 Sep 2021 06:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
Youth shot, referred in critical condition
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में जीटी रोड स्थित गोशाला के पास एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक दौड़कर अपने घर पहुंचा। यहां से बहन जिला अस्पताल लेकर आई। गंभीर हालत में उसे आगरा रेफर कर दिया गया। परिजनों ने शीतलपुर के एक युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मोहल्ला श्याम नगर (न्यू विजय नगर) में किराए के मकान में रह रहे प्रमोद कुमार के 18 वर्षीय पुत्र अमन कुमार इंटरमीडिएट का छात्र है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे वह लहूलुहान हालत में घर पहुंचा, जिसे देख परिजनों के होश उड़ गए। बहन नेहा उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही परिजन उसे लेकर आगरा चले गए। युवक के पिता प्रमोद कुमार का आरोप है कि शीतलपुर निवासी मुनेंद्र ने हत्या करने के इरादे से गोली मारी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि गोली लगने से घायल युवक से पुलिस की बात नहीं हो सकी है। परिजन इलाज के लिए आगरा लेकर चले गए। घटनास्थल पर पहुंचकर की गई पूछताछ में सामने आया कि गोशाला के सामने एक दुकान में किसी का दफ्तर है। यहां कुछ युवक बैठे थे। तभी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और शीतलपुर निवासी मुनेंद्र सिंह ने युवक को गोली मार दी। परिजनों के लौटने और तहरीर मिलने के बाद गोली मारने की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed