{"_id":"f41a8d5e2b3ac583269117e74a0c113f","slug":"youth-returning-from-military-recruitment-bitten-by-ruckus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती से लौट रहे युवाओं ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती से लौट रहे युवाओं ने काटा हंगामा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Fri, 04 Sep 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना भर्ती परीक्षा से शुक्रवार शाम लौट रहे युवकों ने जमकर हंगामा काटा। आगरा रोड स्थित वर्कशाप के बाहर जमकर पथराव करते हुए दो बसों में तोड़फोड़ कर दी। इससे अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागे। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक युवक को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। डिपो प्रभारी ने अज्ञात युवकों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आगरा में सेना की भर्ती चल रही है। इसमें शामिल होने के लिए गुरुवार शाम से ही हजारों की युवा आगरा गए थे। शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे सैकड़ों युवा रोडवेज बसों की छतों और अंदर भरकर आ रहे थे। जैसे ही एटा डिपो की बस वर्कशॉप पर पहुंची तो परिचालक ने बस को रोक लिया और जिन युवाओं ने अपनी टिकट नहीं बनवाई थी उनसे टिकट बनवाने को कहा। इस पर युवा भड़क गए और हंगामा काटते हुए पथराव शुरू कर दिया। पथराव होता देख सवारियां जान बचाकर भागीं। वहीं सड़क पर चल रहे लोगों में भी भगदड़ मच गई। इस दौरान युवाओं ने दो बसों को क्षतिग्रस्त कर दिया। एक बस के सभी शीशे तोड़ दिए, जबकि दूसरी बस का एक शीशा टूटा।
घटना के बाद युवा वहां से भाग निकले। घटना की जानकारी रोडवेज अधिकारियों ने थाना पुलिस को दी तो मौके पर पुलिस पहुंच गई और एक युवक को अपनी हिरासत में ले लिया। डिपो प्रभारी अनवर बेग ने अज्ञात युवाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। एआरएम संजीव यादव ने बताया कि युवा आगरा से बस में बैठकर आ रहे थे, लेकिन एक ने भी टिकट नहीं बनवाई, जब यहां आकर परिचालक ने टिकट बनवाने की बात कही तो तोड़फोड़ और पथराव कर दिया। इससे विभाग को लगभग 35 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।