फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Youth dies of dengue in Kuberpur, people in panic due to fever

Etah News: कुबेरपुर में डेंगू से युवक की मौत, बुखार से दहशत में लोग

Tue, 05 Sep 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 05 Sep 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Youth dies of dengue in Kuberpur, people in panic due to fever
अवागढ़। बुखार का प्रकोप जारी है। गांव कुबेरपुर में एक युवक की मौत मंगलवार की सुबह आगरा में इलाज के दौरान डेंगू से हो गई। डेंगू से मौत के बाद गांव के लोग दहशत में हैं। गांव के करीब 12 व्यक्तियों का उपचार आगरा में चल रहा है। गांव में ऐसा कोई घर नहीं बचा है जिसमे बुखार का पीड़ित न हो लगभग 100 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन

गांव कुबेरपुर में सात दिन से बुखार फैल रहा था। इसकी चपेट में गांव के बड़ी संख्या में लोग आ गए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में करीब 12 व्यक्ति ऐसे हैं जिनको जांच में डेंगू निकला है, उनके लगातार प्लेट लेट्स भी गिर रहे है। उनका उपचार आगरा में करा रहे हैं। जबकि 24 वर्षीय विवेक को पांच दिन पहले ही बुखार आया। गांव में इलाज करने के बाद अवागढ़ कस्बा में दिखाया गया। यहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। जहां मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। परिजन दिनेश ने बताया विवेक की मौत डेंगू से हुई है। आगरा में डॉक्टरों ने बताया था कि विवेक को डेंगू हो गया है।
विज्ञापन

--------------
इनका चल रहा आगरा में उपचार
ग्रामीणों ने बताया गांव निवासी कमलादेवी, रामेश्वर दयाल, सुहागादेवी, नीरज यादव, गीता देवी, विवेक यादव सहित अन्य कई बुखार पीड़ितों का उपचार आगरा में चल रहा है। कहा कि कुछ बुखार से पीड़ित अवागढ़ कस्बा में इलाज करा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया ग्राम प्रधान द्वारा एक गली में मच्छर रोधी दवा का सोमवार को छिड़काव कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पहुंचती टीम तो शायद न फैलता बुखार
गांव के लोगों का कहना है कि सात दिन से बुखार गांव में फैला हुआ है। सोशल साइट्स पर यह डाला भी गया वहीं स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी गई, लेकिन टीम न गांव में पहुंची और न ही दवा का छिड़काव कराया गया। विवेक की मौत के बाद मंगलवार को टीम गांव आई है। वहीं सीएचसी चुरथरा के प्रभारी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह और डॉ. अश्वनी सिंह चार फार्मासिस्ट, दो लैब असिस्टेंट के साथ पहुंचे और शिविर लगाया गया। इस दौरान 65 मरीज देखे गए इसमें से 33 मरीजों की खून की जांच की गई। इनमें से 13 वर्षीय मोहिनी व 17 वर्षीय अश्वनी मलेरिया से पीड़ित निकले। डेंगू का एक भी मरीज नहीं निकला। जबकि 10 बुखार पीड़ितों के सैंपल जांच के लिए एटा मेडिकल कॉलेज भेजे गए। वहीं गांव में बुखार फैलने की जानकारी के बाद वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक लोकमन सिंह भी टीम के साथ गांव जा पहुंचे। इस दौरान गांव को सैनेटाइज किया गया। वहीं नालियों में डीडीटी का छिड़काव कराने के साथ ही फाॅगिंग भी कराई गई।

गांव में युवक की मौत हुई है। जानकारी मिली है कि मुख्यालय से एक टीम भेजी गई है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है। गांव में टीम लगातार तीन दिन से जा रही थी। -डॉ. उमेश त्रिपाठी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed